अमिताभ की समधन को कभी इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं अपनी बहू, सोनिया गांधी की वजह से ये सपना रहा अधूरा
आज राज कपूर के परिवार के कई सदस्य इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि कपूर, राजीव कपूर और ऋतु नंदा का निधन हो चुका है। वहीं नई पीढ़ी में रणबीर कपूर बॉलीवुड में सक्रिय हैं,
अमिताभ की समधन को कभी इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं अपनी बहू, सोनिया गांधी की वजह से ये सपना रहा अधूरा
कहानी उस दौर की है जब इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी यानी राहुल गांधी के पिता शादी के लायक थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तब कपूर परिवार की इस बेटी को अपने घर की बहू बनाना चाहती थीं। हालांकि, सोनिया गांधी की वजह से ये रिश्ता संभव नहीं हो सका और इंदिरा गांधी की ख्वाहिश अधूरी रह गई।

फिल्मी दुनिया और राजनीति का रिश्ता कई बार सिर्फ पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बड़े नेताओं और कलाकारों के बीच गहरी दोस्ती और रिश्तेदारी भी देखने को मिली है। ऐसा ही एक खास रिश्ता देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर के परिवार के बीच था।

बताया जाता है कि इंदिरा गांधी राज कपूर और उनके परिवार का काफी सम्मान करती थीं। यही वजह थी कि उनकी इच्छा थी कि यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए। वह चाहती थीं कि उनके बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतू कपूर से हो।
इंदिरा गांधी का फैसला किसी फिल्मी चमक-दमक या स्टारडम से प्रभावित नहीं
सीनियर जर्नलिस्ट रशीद किदवई ने अपनी किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में इस दिलचस्प किस्से का जिक्र किया है। किताब के मुताबिक, इंदिरा गांधी का फैसला किसी फिल्मी चमक-दमक या स्टारडम से प्रभावित नहीं था। वह सिर्फ कपूर परिवार के प्रति अपने सम्मान और अपनापन की वजह से यह रिश्ता चाहती थीं।
सबसे बड़ी वजह थी राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी
हालांकि, यह इच्छा कभी पूरी नहीं हो सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी। पढ़ाई के दौरान ब्रिटेन में राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया से हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में फरवरी 1968 में शादी कर ली। इस शादी का जश्न दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बड़े समारोह के साथ मनाया गया, जिसमें राजीव के कई दोस्त भी शामिल हुए।
अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदाआज राज कपूर के परिवार के कई सदस्य इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि कपूर, राजीव कपूर और ऋतु नंदा का निधन हो चुका है। वहीं नई पीढ़ी में रणबीर कपूर बॉलीवुड में सक्रिय हैं, जबकि करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी अपनी दमदार फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। यहां ये भी बता दें कि ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई है। इस तरह से ऋतु रिश्ते में अमिताभ बच्चन की समधन हुआ करती थीं।