Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA
PODCAST / August 28, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

ENTERTAINMENT

EXCLUSIVE NEWS: शर्ट उतारकर इनरवियर में कर लो', 41 साल की फेमस एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने दिया 'गंदा' ऑफर, बयां किया दर्द

राधिका आप्टे ने एक और अनुभव शेयर किया, जो एक एक्शन सीन की शूटिंग से जुड़ा था। उनके मुताबिक सेट पर उनसे पूछा गया कि क्या वह शर्ट के बटन खुले रखकर एक्शन सीन कर सकती हैं। -एक्ट्रेस ने सवाल किया कि अगर वह एक्शन कर रही हैं तो स्वाभाविक रूप से शर्ट हिलेगी ही। इसके बाद उनसे ये भी पूछा गया कि क्या वह शर्ट उतारकर सिर्फ इनरवियर में वो सीन कर सकती हैं। राधिका ने इस पर हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर उनसे ऐसा करवाने का उद्देश्य क्या था। एक्ट्रेस के मुताबिक उस सीन की कहानी की जरूरत एक्शन थीलेकिन बातचीत अचानक उनके कपड़ों और लुक पर केंद्रित हो गई। उनके इस अनुभव ने फिल्मों में अनावश्यक बोल्डनेस को लेकर सवाल खड़े किए।

A

By Editorial Desk

Published: Sep 28, 2026 09:10 PM • Updated: Nov 12, 2026 • 111 views

Share
EXCLUSIVE NEWS: शर्ट उतारकर इनरवियर में कर लो', 41 साल की फेमस एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने दिया 'गंदा' ऑफर, बयां किया दर्द 111 views

शर्ट उतारकर इनरवियर में कर लो', 41 साल की फेमस एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने दिया 'गंदा' ऑफर, बयां किया दर्द

DAILY INDIATIMES NEWS NETWORK

Radhika Apte: राधिका आप्टे अपनी बेबाक राय और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई ऐसे रोल निभाए हैं, जिनमें बोल्ड और इंटीमेट सीन्स भी शामिल रहे हैं। हालांकि अब राधिका आप्टे ने फिल्मों में जरूरत से ज्यादा न्यूडिटी और इंटीमेसी दिखाने की प्रवृत्ति पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव भी शेयर किया, जब उनके कुछ पुराने काम के आधार पर ये मान लिया गया कि वह आगे भी किसी भी तरह के बोल्ड सीन के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी।

इंटीमेट या बोल्ड सीन पर राधिका आप्टे का बड़ा बयान

लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आ रहीं राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में बताया कि किसी भी इंटीमेट या बोल्ड सीन को करने से पहले उनके लिए ये समझना जरूरी है कि कहानी में उसकी वास्तविक जरूरत क्या है। उनका कहना है कि सिर्फ इसलिए किसी सीन को करना जरूरी नहीं हो जाता क्योंकि उसे स्क्रीन पर आकर्षक दिखाया जा सकता है।

शुरुआती फिल्मों के बाद बनी एक्ट्रेस को लेकर अलग धारणा

राधिका आप्टे ने जूम के साथ बातचीत में अपने करियर के शुरुआती अनुभवों को याद किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में न्यूड सीन किए थे। इसके बाद इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने उनके बारे में एक धारणा बना ली कि वो ऐसे सीन के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी।राधिका के मुताबिक कई बार उन्हें लोगों को समझाना पड़ता था कि किसी फिल्म में पहले बोल्ड या न्यूड सीन करना इस बात की गारंटी नहीं है कि वो हर प्रोजेक्ट में ऐसा ही करेंगी। राधिका आप्टे ने कहा कि वह किसी भी सीन के लिए हामी भरने से पहले उसकी कहानी में जरूरत और संदर्भ को समझना चाहती हैं।

आप ऐसा क्यों करवाना चाहते हैं?'

राधिका आप्टे ने बताया कि उन्हें कई बार ऐसे ऑफर भी मिले, जिनके पीछे उन्हें कहानी की कोई खास जरूरत नजर नहीं आई। उनके मुताबिक जब वह किसी सीन को लेकर सवाल करती थीं कि आखिर इसकी जरूरत क्या है, तो सामने से अक्सर 'थोड़ा कर लो' जैसा जवाब मिलता था। उन्होंने बताया कि कभी कुछ सेकेंड की किसिंग या छोटा सा इम्प्रोवाइजेशन करने के लिए भी उनसे कहा जाता था। राधिका के मुताबिक यही वजह है कि उन्होंने लोगों को साफ तौर पर बताना शुरू किया कि वह केवल इसलिए कोई इंटीमेट सीन नहीं करेंगी क्योंकि उनसे ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है।

एक्शन सीन के बीच मिला शर्ट को लेकर अजीब सुझाव

राधिका आप्टे ने एक और अनुभव शेयर किया, जो एक एक्शन सीन की शूटिंग से जुड़ा था। उनके मुताबिक सेट पर उनसे पूछा गया कि क्या वह शर्ट के बटन खुले रखकर एक्शन सीन कर सकती हैं।

-एक्ट्रेस ने सवाल किया कि अगर वह एक्शन कर रही हैं तो स्वाभाविक रूप से शर्ट हिलेगी ही। इसके बाद उनसे ये भी पूछा गया कि क्या वह शर्ट उतारकर सिर्फ इनरवियर में वो सीन कर सकती हैं। राधिका ने इस पर हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर उनसे ऐसा करवाने का उद्देश्य क्या था। एक्ट्रेस के मुताबिक उस सीन की कहानी की जरूरत एक्शन थीलेकिन बातचीत अचानक उनके कपड़ों और लुक पर केंद्रित हो गई। उनके इस अनुभव ने फिल्मों में अनावश्यक बोल्डनेस को लेकर सवाल खड़े किए।

111 views