Popular

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

EXCLUSIVE PODCAST: महिलाओं की सुरक्षा सरकार और समाज की बड़ी प्राथमिकता, साथ ही मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में बड़ी पहचान के लिए महिलाओं में खुद के प्रति विश्वास जरूरी, परिवार मेरी सफलता का स्तम्भ.. SWATI MEVAWALA
PODCAST / September 14, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: महिलाओं की सुरक्षा सरकार और समाज की बड़ी प्राथमिकता, साथ ही मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में बड़ी पहचान के लिए महिलाओं में खुद के प्रति विश्वास जरूरी, परिवार मेरी सफलता का स्तम्भ.. SWATI MEVAWALA

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

ENTERTAINMENT

EXCLUSIVE NEWS: पुरुषों को भी काश पीरियड्स का दर्द झेलना पड़ता’, श्रुति हासन के बयान के बाद लोगों ने जमकर किया ट्रोल

श्रुति ने यह भी बताया कि जब लोग अपनी शारीरिक परेशानियों के बारे में खुलकर बताते हैं तो उनके साथ काम करने वाले लोग बेहतर तरीके से सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि उनके एक सह-कलाकार ने अपनी घुटने की सर्जरी के बारे में बताया था। इसके बाद टीम ने उसके काम को उसी हिसाब से एडजस्ट किया। इसी तरह श्रुति को लगा कि अगर वह अपने पीरियड्स के बारे में बताएंगी तो लोग उनकी स्थिति को समझकर सहयोग कर सकेंगे।

A

By Editorial Desk

Published: Sep 19, 2026 04:46 PM • 75 views

Share
EXCLUSIVE NEWS: पुरुषों को भी काश पीरियड्स का दर्द झेलना पड़ता’, श्रुति हासन के बयान के बाद लोगों ने जमकर किया ट्रोल 75 views

पुरुषों को भी काश पीरियड्स का दर्द झेलना पड़ता’, श्रुति हासन के बयान के बाद लोगों ने जमकर किया ट्रोल

VIJAY KUMAR/DAILY INDIATIMES

Shruti Haasan On Periods: अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में पीरियड्स के दर्द को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं

Shruti Haasan On Periods: अभिनेत्री और सिंगर श्रुति हासन ने पीरियड्स और महिलाओं की सेहत से जुड़े एक ऐसे मुद्दे पर खुलकर बात की है, जिसके बारे में अक्सर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं होती। पॉडकास्ट के दौरान श्रुति ने बताया कि उन्हें पीरियड्स के दौरान काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि वो PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से जूझ रही हैं। श्रुति का कहना है कि अगर पुरुष भी इस तकलीफ को महसूस कर पाते तो शायद महिलाओं की परेशानियों को समझना आसान होता। श्रुति के इस बयान के बाद अब लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

पीरियड्स को लेकर पुरुषों के लिए कही ये बात

सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान श्रुति हासन ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने कई बार भगवान से इच्छा की है कि पुरुषों को भी पीरियड्स हों। उनके मुताबिक अगर ऐसा होता तो शायद काम की जगहों पर महिलाओं के लिए पीरियड लीव जैसी व्यवस्था को समझना और स्वीकार करना आसान हो जाता।

श्रुति की बात पर सोहा अली खान ने भी सहमति जताई और मजाक करते हुए कहा कि अगर पुरुषों को पीरियड्स होते तो संभव है कि वो इस बात को भी प्रतियोगिता बना देते कि किसे ज्यादा ब्लीडिंग हुई या किसका टैम्पोन ज्यादा बड़ा है। दोनों की बातचीत में मजाक के साथ-साथ महिलाओं की एक वास्तविक समस्या पर भी चर्चा हुई।

लोगों ने किया ट्रोल

श्रुति हासन के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह री बातें यूं सार्वजनिक तौर पर कहना बिल्कुल गलत है। एक यूजर ने लिखा- जो दर्द पुरुषों को झेलना पड़ता है, मैं उम्मीद करता हूं आप भी उस दर्द को फिर जरूर झेलें।

PCOS की वजह से होती है परेशानी

श्रुति ने बताया कि PCOS की वजह से उनके पीरियड्स काफी दर्दनाक होते हैं। करियर के शुरुआती दौर में वह इस विषय पर ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हें लगता था कि सेट पर या काम की जगह पर लोग शायद इस तरह की व्यक्तिगत परेशानी के बारे में सुनना पसंद नहीं करेंगे।लेकिन समय के साथ उनका नजरिया बदला। श्रुति ने बताया कि एक बार उन्होंने एक निर्देशक को अपने पीरियड्स से जुड़ी परेशानी के बारे में बताया। उस निर्देशक की बेटी को भी ऐसी ही समस्या थी। इस समान अनुभव की वजह से निर्देशक उनकी स्थिति को बेहतर ढंग से समझ पाए। श्रुति के मुताबिक उस बातचीत ने उन्हें महसूस कराया कि अपनी परेशानी बताने से सामने वाला व्यक्ति परिस्थितियों के मुताबिक काम को व्यवस्थित कर सकता है।

क्यों जरूरी मानती हैं अपनी परेशानी बतानाश्रुति ने यह भी बताया कि जब लोग अपनी शारीरिक परेशानियों के बारे में खुलकर बताते हैं तो उनके साथ काम करने वाले लोग बेहतर तरीके से सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि उनके एक सह-कलाकार ने अपनी घुटने की सर्जरी के बारे में बताया था। इसके बाद टीम ने उसके काम को उसी हिसाब से एडजस्ट किया। इसी तरह श्रुति को लगा कि अगर वह अपने पीरियड्स के बारे में बताएंगी तो लोग उनकी स्थिति को समझकर सहयोग कर सकेंगे।

75 views