27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स 2026 में काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया था। उन्होंने टॉप 30 में जगह बनाई, लेकिन टॉप 12 तक नहीं पहुंच पाईं। काजिया ने इस साल अगस्त में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया था। इसी के साथ वह केरल की इस पेजेंट पहली महिला बनी थीं।

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास
VINITA SINGH/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES

Miss Universe 2026 Winner: जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज पहना, तो वहीं डॉमिनिक रिपब्लिक की मेलिसा नूनेज पहली रनर अप रहीं और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्स सेकेंड रनर अप रहीं।

मिस यूनिवर्स 2026 की विजेता का ऐलान हो चुका है। प्यूर्टो रिको की 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने यह खिताब अपने नाम किया। 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट को जेनिफर ने अपनी ही सरजमीं पर जीता। सान सेबास्टियन का प्रतिनिधित्व कर रहीं जेनिफर बैरेटो, 25 नवंबर 2026 को विजेता बनीं। पिछली मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश (मैक्सिको) ने उन्हें ताज पहनाया।

जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज पहना, तो वहीं डॉमिनिक रिपब्लिक की मेलिसा नूनेज पहली रनर अप रहीं और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्स सेकेंड रनर अप रहीं। पेजेंट के टॉप 5 फाइनलिस्ट में फिलीपींस और न्यूजीलैंड की मॉडल्स भी थीं। जेनिफर की जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने अपना छठा मिस यूनिवर्स क्राउन जीत लिया है। यह मुकाबला दुनियाभर की 115 मॉडल्स के बीच हुआ था।

जेनिफर से पहले भी प्यूर्टो रिको की कई सुंदरियां ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। साल 1970 में मारिसोल मलारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोन्स और 2006 में जुलेका रिवेरा ने यह ताज जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था। जेनिफर ने 2026 में इस खिताब को जीतकर अपने देश का 20 साल लंबा इंतजार खत्म कर दिया है।

इस सवाल के जवाब ने बनाया विनर
पेजेंट के फाइनल राउंड में हर फाइनलिस्ट से एक ही सवाल पूछा गया था। यह सवाल था- आज के वक्त में दुनिया को अपने लीडर्स से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है? मिस यूनिवर्स विजेता का जवाब था, ‘मुझे लगता है कि दुनिया को ऐसे लीडर्स की जरूरत है जो प्रोफेशनल रूप से संवेदनशील हों। हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जिसमें लोग अक्सर दूसरों को जज करते हैं और उनपर सवाल उठाते हैं। लेकिन एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’

पेजेंट के फाइनल राउंड में हर फाइनलिस्ट से एक ही सवाल पूछा गया था। यह सवाल था- आज के वक्त में दुनिया को अपने लीडर्स से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है? मिस यूनिवर्स विजेता का जवाब था, ‘मुझे लगता है कि दुनिया को ऐसे लीडर्स की जरूरत है जो प्रोफेशनल रूप से संवेदनशील हों। हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जिसमें लोग अक्सर दूसरों को जज करते हैं और उनपर सवाल उठाते हैं। लेकिन एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
कौन है जेनिफर बैरेटो?
27 साल की जेनिफर बैरेटो एक मॉडल से कहीं ज्यादा हैं। हेलो के अनुसार, जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी 7 महीने की बेटी है, जिसका नाम पेनेलोपी है। वो उन चंद पेजेंट विजेताओं में से एक हैं, जो मदरहुड और प्रोफेशनल करियर को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं। जेनिफर के पास दो मास्टर्स डिग्री हैं- एक साइकोलॉजी में और दूसरी क्लीनिकल सोशल वर्क में। साथ ही वह यूएस आर्मी डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में रोकथाम विशेषयज्ञ यानी प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के रूप में काम करती हैं।



