Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन
NATIONAL NEWS / August 8, 2026

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन

RAJASTHAN NEWS

RAJASTHAN: भरतपुर की कॉंग्रेस महिला सांसद संजना का गुस्सा देख पुलिस के हाथ पैर फूले

28 साल की सबसे युवा सांसद का गुस्सा देखा क्या? शव ट्रैक्टर में रख IG ऑफिस घेरने निकली तो फूला प्रशासन का दम

A

By Editorial Desk

Published: Jul 16, 2026 11:44 AM • Updated: Aug 29, 2026 • 131 views

Share
RAJASTHAN: भरतपुर की कॉंग्रेस महिला सांसद संजना  का गुस्सा देख पुलिस के हाथ पैर फूले 131 views

28 साल की सबसे युवा सांसद का गुस्सा देखा क्या? शव ट्रैक्टर में रख IG ऑफिस घेरने निकली तो फूला प्रशासन का दमभरतपुर जिले के डीग में दलित युवक धर्मवीर जाटव की मारपीट से मौत के बाद सांसद संजना जाटव के तीखे तेवर देखने को मिले। प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए सांसद शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर आईजी ऑफिस की तरफ कूच कर गईं

राजस्थान की सियासत में सबसे कम उम्र की भरतपुर सांसद संजना जाटव एक बार फिर अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं। डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के चौकीपुरा गांव में दलित युवक धर्मवीर जाटव की मारपीट के बाद हुई मौत का मामला अब एक बड़े सियासी और प्रशासनिक गतिरोध में बदल चुका है।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब बात न बनने पर 1 मई 1998 को जन्मीं सांसद संजना जाटव ने खुद कमान संभाली और मृतक के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर सीधे आईजी (IG) दफ्तर के लिए कूच कर दिया। सांसद के इस कदम से स्थानीय पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

चौकीपुरा निवासी युवा धर्मवीर जाटव के साथ कुछ दिनों पहले अमानवीय तरीके से मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना की खबर मिलते ही सांसद संजना जाटव ने एक्स पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे सभ्य समाज पर कलंक बताया था। लेकिन मामला तब बिगड़ा जब संजना जाटव पीड़ित परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचीं। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रशासन कल शाम से ही पीड़ित परिवार को गुमराह करने और मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://x.com/IncSanjanajatav/status/2077378843623755984?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2077378843623755984%7Ctwgr%5E2ebdec6d94206f07c9b621a43f446fcbc4348e5b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Frajasthan%2Fbharatpur%2Frajasthan-mp-sanjana-jatav-protest-with-dead-body-on-tractor-deeg-bharatpur-know-updates%2Farticleshow%2F132427994.cms

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब बात न बनने पर 1 मई 1998 को जन्मीं सांसद संजना जाटव ने खुद कमान संभाली और मृतक के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर सीधे आईजी (IG) दफ्तर के लिए कूच कर दिया। सांसद के इस कदम से स्थानीय पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

क्या है पूरा मामला जिसने गरमाई सियासत?

चौकीपुरा निवासी युवा धर्मवीर जाटव के साथ कुछ दिनों पहले अमानवीय तरीके से मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना की खबर मिलते ही सांसद संजना जाटव ने एक्स पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे सभ्य समाज पर कलंक बताया था। लेकिन मामला तब बिगड़ा जब संजना जाटव पीड़ित परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचीं। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रशासन कल शाम से ही पीड़ित परिवार को गुमराह करने और मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शव को ट्रैक्टर में रख आईजी ऑफिस की तरफ बढ़ीं संजना

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के टालमटोल वाले रवैये से नाराज होकर संजना जाटव पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठ गईं। जब शुरुआती दौर में प्रशासन ने उचित मुआवजा और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया, तो संजना जाटव ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। वह शव को लेकर ट्रैक्टर पर सवार हो गईं और आईजी कार्यालय की तरफ बढ़ने लगीं। एक सांसद को इस तरह सड़क पर उतरकर शव के साथ मार्च करते देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आला अधिकारी मौके पर दौड़े।

आखिरकार झुका प्रशासन, मेडिकल बोर्ड की मांग मंजूर

सांसद के इस आक्रामक रुख और भारी जनाक्रोश के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। पुलिस अधीक्षक (SP) और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। पीड़ित परिवार की मुख्य मांगों पर सहमति बनी, जिसमें सबसे प्रमुख मांग शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराना शामिल था, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।

VIJAY KUMAR/ JOURNALIST/RAJASTHAN NEWS/DAILY INDIATIMES

131 views