Popular

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग पर पहले जैसी पाबंदी जारी, नए कनेक्शन अब भी नहीं मिल रहे
RAJASTHAN NEWS / July 11, 2026

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग पर पहले जैसी पाबंदी जारी, नए कनेक्शन अब भी नहीं मिल रहे

सुप्रिम कोर्ट NEWS: कोर्टरूम में हंगामा करने, दस्तावेज हवा में उछालने और CJI को अपशब्द कहने वाला ये शख्स है कौन?
Popular / July 12, 2026

सुप्रिम कोर्ट NEWS: कोर्टरूम में हंगामा करने, दस्तावेज हवा में उछालने और CJI को अपशब्द कहने वाला ये शख्स है कौन?

सोना 1 हफ्ते में 2400 रुपये टूटा, चांदी में 15,000 रुपये की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?
business / July 11, 2026

सोना 1 हफ्ते में 2400 रुपये टूटा, चांदी में 15,000 रुपये की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?

बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा
CRIMES / July 12, 2026

बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा

अमेरिका की 1,000 मिसाइलों का निशाना ईरान पर’, डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को धमकी- मुझे मारने की कोशिश मत करना
NATIONAL NEWS / July 11, 2026

अमेरिका की 1,000 मिसाइलों का निशाना ईरान पर’, डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को धमकी- मुझे मारने की कोशिश मत करना

आज भी हमारे भारतीय समाज में ल़डकियों के सामने अनेक चुनौतियां और भेदभाव, साथ ही कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा
PODCAST / July 11, 2026

आज भी हमारे भारतीय समाज में ल़डकियों के सामने अनेक चुनौतियां और भेदभाव, साथ ही कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा

WhatsApp विवाद के बीच एक्शन में मोदी सरकार, सभी मैसेजिंग ऐप्स को लेकर एक जैसे नियम बनाने का प्लान
Social Media / July 12, 2026

WhatsApp विवाद के बीच एक्शन में मोदी सरकार, सभी मैसेजिंग ऐप्स को लेकर एक जैसे नियम बनाने का प्लान

Box Office: ‘धमाल 4’ के आते ही सुमड़ी में घुसीं ‘वेलकम टू द जंगल’ और Alpha, ‘मैं वापस आऊंगा’ 29वें दिन लुप्त
ENTERTAINMENT / July 12, 2026

Box Office: ‘धमाल 4’ के आते ही सुमड़ी में घुसीं ‘वेलकम टू द जंगल’ और Alpha, ‘मैं वापस आऊंगा’ 29वें दिन लुप्त

पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल
ENTERTAINMENT / July 12, 2026

पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य की बात’, मिनी इंडिया में भारतीयों से PM मोदी का संवाद, पढ़ें संबोधन की प्रमुख बातें
POLITICS / July 12, 2026

न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य की बात’, मिनी इंडिया में भारतीयों से PM मोदी का संवाद, पढ़ें संबोधन की प्रमुख बातें

Popular

सुप्रिम कोर्ट NEWS: कोर्टरूम में हंगामा करने, दस्तावेज हवा में उछालने और CJI को अपशब्द कहने वाला ये शख्स है कौन?

A

By Editorial Desk

Published: Jul 12, 2026 10:09 PM

Share
सुप्रिम कोर्ट NEWS: कोर्टरूम में हंगामा करने, दस्तावेज हवा में उछालने और CJI को अपशब्द कहने वाला ये शख्स है कौन?

VISHNU AGRAWAL/EDITOR/DAILY INDIATIMES

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने मर्यादा लांघते हुए सीजेआई के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और केस की फाइलें हवा में उछाल दीं. कोर्ट ने इस बर्ताव की कड़ी निंदा करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की.

सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक याचिकाकर्ता अपनी मर्यादा भूलकर खुद को सबसे बड़ा बताते हुए कोर्ट को हुक्म देता नजर आ रहा. इतना ही नहीं उसने देश के मुख्य न्यायाधीश के लिए भी बहुत गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया. इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने केस की फाइल के पन्ने हवा में उड़ा दिए. इस बदतमीजी के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी ‘दिमागी और मौजूदा हालत’ को देखते हुए उस पर कोई कानूनी एक्शन न लेने का बड़ा फैसला किया. हालांकि, कोर्ट ने उसके इस बर्ताव की कड़ी निंदा की और उसकी याचिका को खारिज कर दिया है.

कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ?

पूरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है. सुप्रीम कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों समर वेकेशन के दौरान होने वाले आधे दिन के कामकाज का यह आखिरी दिन था. जस्टिस के. वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच प्रबल प्रताप नाम के शख्स के केस की सुनवाई कर रही थी. तभी अचानक प्रबल प्रताप का पारा चढ़ गया. वह जजों से जिद करने लगा कि जिन पुलिसवालों पर उसने आरोप लगाए हैं कोर्ट तुरंत उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का हुक्म दे. जब जजों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. उसने फाइल के कागज हवा में फेंक दिए और सीजेआई को लेकर अपशब्द कहने लगा. शख्स की इस हरकत से जज साहब बेहद नाराज हो गए. उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया. आदेश मिलते ही वहां सादे कपड़ों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स ने मुस्तैदी दिखाई और प्रबल प्रताप को दबोचकर कोर्टरूम से बाहर ले गए. इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई और इस पूरे ड्रामे को लेकर उससे काफी देर तक पूछताछ की.

Tags: