Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

RAJASTHAN NEWS

राजस्थान से बड़ी खबर: अब राजस्थान में क्यों उग्र हो रहे ‘Gen-Z’, कहीं भूख हड़ताल तो कहीं पानी की टंकी पर प्रोटेस्ट, और अब भूमि समाधि का ऐलान

A

By Editorial Desk

Published: Jul 31, 2026 12:25 PM • Updated: Sep 14, 2026 • 170 views

Share
राजस्थान से बड़ी खबर: अब राजस्थान में क्यों उग्र हो रहे ‘Gen-Z’, कहीं भूख हड़ताल तो कहीं पानी की टंकी पर प्रोटेस्ट, और अब भूमि समाधि का ऐलान 170 views

VIJAY KUMAR/JAIPUR NEWS/DAILY INDIA TIMES DIGITAL JOURNALISM

अब राजस्थान में क्यों उग्र हो रहे ‘Gen-Z’, कहीं भूख हड़ताल तो कहीं पानी की टंकी पर प्रोटेस्ट, और अब भूमि समाधि का ऐलानRajasthan Student Election Crisis 2026: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर 'Gen-Z' का जोरदार हल्लाबोल; कहीं 7 दिन से भूख हड़ताल तो कहीं पानी की टंकी और भूमि समाधि से थर्राया प्रशासन

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव (Student Union Elections) दोबारा बहाल कराने की मांग को लेकर युवा शक्ति यानी 'Gen-Z' का आंदोलन अब उग्र और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुका है। राजधानी जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) कैंपस से लेकर सड़कों तक छात्रनेताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है, जिसने राज्य प्रशासन और पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। छात्रसंघ चुनाव कराने की जिद पर अड़े युवा अब चरम रास्ते अपनाने पर मजबूर हो गए हैं। जयपुर के टोंक फाटक इलाके में NSUI कार्यकर्ता और छात्रनेता पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रनेता लक्ष्यराज लुहारिया ने 'भूमि समाधि' लेने का ऐलान किया है। इसके अलावा 7 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे छात्रनेता शुभम रेवाड़ की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर SMS अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन छात्रनेता ने अस्पताल के बेड पर भी अपना अनशन जारी रखा है।

पानी की टंकी पर दूसरे दिन भी डटे छात्रनेता

जयपुर के व्यस्त टोंक फाटक स्थित पानी की टंकी पर NSUI कार्यकर्ताओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा और विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर तीन छात्रनेता पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही समझाइश और बातचीत के बावजूद छात्र नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं

किसी भी अनहोनी या हादसे से बचाव के लिए मौके पर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम तैनात की गई है। एहतियात के तौर पर टंकी के नीचे बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया गया है।

भूमि समाधि का ऐलान

राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) के मुख्य परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने छात्रनेताओं ने अपने विरोध को और अधिक आक्रामक बना दिया है।छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रनेता लक्ष्यराज लुहारिया ने यूनिवर्सिटी कैंपस में गड्ढा खोदकर 'भूमि समाधि' लेने का ऐलान किया।

इस आंदोलन की खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी कैंपस में सैकड़ों की संख्या में छात्र और समर्थक एकत्र हो गए, जिससे कैंपस का माहौल अत्यधिक तनावपूर्ण हो गया।

9 दिन से भूख हड़ताल, अस्पताल में भी अनशन

छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले 7 दिनों से आमरण अनशन चल रहा था। पिछले 9 दिनों से अनशन पर बैठे छात्रनेता शुभम रेवाड़ का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने बीते दिन उन्हें जबरन उठाकर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज के दौरान भी शुभम रेवाड़ ने खाना खाने से इनकार कर दिया है और अस्पताल परिसर से ही अपनी भूख हड़ताल जारी रखी

क्यों उग्र हो रहा है Gen-Z छात्र आंदोलन?

राजस्थान में पिछले कुछ समय से छात्रसंघ चुनाव स्थगित या बंद होने के कारण युवा छात्रनेताओं में सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति भारी असंतोष है। प्रदेश भर के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पारदर्शी तरीके से तत्काल प्रभाव से छात्रसंघ चुनाव कराने की तिथि घोषित की जाए।

विधानसभा सत्र और आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच छात्रनेताओं के इस आक्रामक रुख ने राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पर अत्यधिक राजनीतिक दबाव बना दिया है।

170 views