भरतपुर के उच्चैन में मारपीट का LIVE VIDEO वायरल, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, 6 लोग घायल
मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. घटना में रेनू के परिवार के गुड्डन, रेनू, रचना, सपना, ललितेश और मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए. हमला करने के बाद सिकंदर के परिवार के लोग फरार हो गए. रेनू के परिवार के लोग सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे.
भरतपुर के उच्चैन में मारपीट का LIVE VIDEO वायरल, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, 6 लोग घायल
अमनसिंह/BHARATPUR NEWS/DAILY INDIATIMES/30August2026

Bharatpur Crime: भरतपुर के जयचौली गांव में गाली देने से रोकने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि शराब के नशे में आए पड़ोसियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडे व सरिए से हमला कर दिया. इस मारपीट में एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए.
Bharatpur Crime: राजस्थान के भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर हमला कर दिया. घटना में एक पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं. झगड़े का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है. जिसमें झगड़ा होते हुए साफ दिखाई दे रहा है
गालियां देने से रोका तो लाठी-डंडे से किया हमला
रेनू चौधरी निवासी जयचौली ने बताया कि कल देर रात हमारे पड़ोसी सिकंदर, अवनीश, इन्दर और अंगद शराब पीकर गांव में आए. वो आते ही हमारे घर के बाहर खड़े हमारे परिवार के लोगों को गालियां देने लगे. हमारे परिवार के लोगों ने उन्हें गालियां देने से रोका. जिसके बाद वह झगड़े पर उतारू हो गए. चारों रेनू के घर चले गए.कुछ देर बाद चारों अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी, डंडे और सरिया लेकर रेनू के घर पर पहुंचे. उस समय रेनू के परिवार के लोग खाना खा रहे थे. तभी सिकंदर, अवनीश, इन्दर, अंगद, गौकलेश, सीमा, सिद्धार्थ, मधु, गौरी और मनु ने रेनू के परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया.
घटना का वीडियो फोन में कैद