Rajasthan News:राजस्थान यूथ कांग्रेस का रिजल्ट जारी, अभिषेक चौधरी होंगे राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 6 लाख 15 हजार 57 वोट मिले हैं.
:वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े सभी 19 प्रत्याशियों को प्रदेश कार्यकारिणी में पद दिए गए हैं. जो प्रत्याशी जितने वोट लेकर आया है, उसे उसी हिसाब से उसे कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव बनाया गया है. हालांकि प्रदेश कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी, महिला आरक्षित कोटे के तहत भी पद दिए गए हैं
VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/RAJASTHAN NEWS/DAILY INDIATIMES
राजस्थान यूथ कांग्रेस का रिजल्ट जारी, अभिषेक चौधरी होंगे राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्षअभिषेक चौधरी को 6 लाख 15 हजार 57 वोट मिले हैं.

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस का रिजल्ट जारी हो गया है. अभिषेक चौधरी राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे. अभिषेक चौधरी को 6 लाख 15 हजार 57 वोट मिले हैं.
राजस्थान यूथ कांग्रेस का रिजल्ट जारी
-अभिषेक चौधरी होंगे राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष
-6 लाख 15 हजार 57 वोट मिले अभिषेक चौधरी को

डोटासरा से मिले अभिषेक चौधरी : वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम में सर्वाधिक वोट लेने के बाद अभिषेक चौधरी कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अभिषेक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके साथियों और समर्थकों ने चुनाव में खूब वोट देकर मदद की है. अब आगे सभी साथियों को साथ लेकर भाजपा की भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेंगे.