Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन
NATIONAL NEWS / August 8, 2026

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन

POLITICS

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव पर हो गया फैसला, शेड्यूल से लेकर आरक्षण की लॉटरी और चुनाव की तारीख यहां पढ़ें

राज्य के 7 हजार से ज्यादा पंचायत और निकायों के चुनाव लंबे समय से अटके हुए थे। इसे लेकर चौमू निवासी गिरिराज सिंह देवंदा की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। उनकी ओर से एडवोकेट प्रेमचंद देवंदा और अभिषेक देवंदा ने लगातार हाईकोर्ट में पैरवी की। एडवोकेट प्रेमचंद देवंदा ने बताया कि हाईकोर्ट दो बार चुनाव कराने के आदेश दे चुका है। पूर्व में 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने का आदेश दिया था और बाद में 31 जुलाई तक चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए थे। इन दोनों तारीखों तक चुनाव नहीं कराए जाने से हाईकोर्ट ने काफी नाराजगी जाहिर की थी।

A

By Editorial Desk

Published: Jul 20, 2026 02:22 PM • Updated: Sep 03, 2026 • 63 views

Share
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव पर हो गया फैसला, शेड्यूल से लेकर आरक्षण की लॉटरी और चुनाव की तारीख यहां पढ़ें 63 views

VISHNU AGRAWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL NEWSPAPER

राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश कर निकाय और पंचायत चुनाव की समयसीमा तय कर दी है। महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 5 अगस्त तक ओबीसी आयोग को डेटा सौंपा जाएगा, 15 अगस्त तक आरक्षण लॉटरी पूरी होगी और 15 नवंबर तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। लंबे समय से जिन तारीखों का इंतजार था। वह इंतजार भी अब खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में एफिडेविट पेश करते हुए चुनाव प्रक्रिया का पूरा प्लान बता दिया है। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की ओर से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा शपथ पत्र हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया।

जानिए कब होंगे निकाय और पंचायत चुनाव

राज्य सरकार की ओर से जो शपथ पत्र हाईकोर्ट में पेश किया गया है। उसके मुताबिक 5 अगस्त को ओबीसी आयोग को संपूर्ण डाटा दे दिया जाएगा। यानी अलग अलग वर्ग का डाटा आयोग को सौंप दिया जाएगा। 15 अगस्त तक आरक्षण व्यवस्था की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव पूरे कराए जाने की बात कही गई है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी करेगा राज्य निर्वाचन आयोग

राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र पेश करके निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी दे दी गई है। अब आगे का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग का है। चुनाव का पूरा शेड्यूल राज्य निर्वाचन आयोग आगामी दिनों में जारी करेगा। यानी अधिसूचना जारी होना, नामांकन की तारीख, नामांकन जांच, वापसी की तारीख, मतदान और मतगणना की पूरी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

चुनाव का रास्ता हुआ साफ

Tags:
63 views