मैं माफी नहीं मांगूंगा', फायरिंग वाले बयान पर राहुल गांधी कायम, अमित शाह को हटाने की मांग
मैं माफी नहीं मांगूंगा', फायरिंग वाले बयान पर राहुल गांधी कायम, अमित शाह को हटाने की मांगकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे और आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेने के कारण उन्हें लोकसभा में अपनी बात पूरी रखने नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई और उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने बयान पर 'माफी नहीं मांगेंगे' और गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग पर कायम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित बर्बरता और पैलेट गन के इस्तेमाल की जवाबदेही गृह मंत्री की है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर वह माफी मांग लेते तो उन्हें लोकसभा में बोलने की अनुमति मिल जाती, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे
लोकसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग और पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। इन टिप्पणियों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया और सदन में जोरदार नारेबाजी हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।
माफी मांगता तो बोलने देते'राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सदन में देखा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कई बार बोलने का अवसर मिला, लेकिन उन्हें अपनी बात पूरी रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं माफी मांगता तो मुझे बोलने की इजाजत मिल जाती। मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरे लिए सबसे अहम मुद्दा दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता है। उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।'