Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

NATIONAL NEWS

कौन हैं प्रोफेसर वी. कामाकोटी? जिन्हें टास्क फोर्स में शामिल करने पर प्रियंका गांधी ने बताया- गौमूत्र विशेषज्ञ

A

By Editorial Desk

Published: Jul 29, 2026 11:47 AM • Updated: Sep 11, 2026 • 99 views

Share
कौन हैं प्रोफेसर वी. कामाकोटी? जिन्हें टास्क फोर्स में शामिल करने पर प्रियंका गांधी ने बताया- गौमूत्र विशेषज्ञ 99 views

कौन हैं प्रोफेसर वी. कामाकोटी? जिन्हें टास्क फोर्स में शामिल करने पर प्रियंका गांधी ने बताया- गौमूत्र विशेषज्ञParliament Debate On NEET Reforms: नीट पेपर लीक के बाद बनी परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में IIT-मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी को शामिल किए जाने पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया। प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र विशेषज्ञ' टिप्पणी पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया, जबकि अनुराग ठाकुर ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद बताया।

VIJAY KUMAR /DAILY INDIATIMES

V Kamakoti Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीट पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था। इसमें आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी को शामिल किया गया। जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। संसद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने उन्हें गौमूत्र विशेषज्ञ कहकर निशाना साधा, जिसके बाद बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। 

टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल

बता दें कि यह टास्क फोर्स इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसमें पूर्व ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ, पूर्व IB निदेशक तपन डेका, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल, लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा और IIT-मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी शामिल हैं।

कौन हैं प्रोफेसर वी. कामाकोटी?

प्रोफेसर कामाकोटी वीझीनाथन ने IIT-मद्रास से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमएस और पीएचडी की है। वर्ष 2001 में वे IIT-मद्रास के फैकल्टी सदस्य बने और जनवरी 2022 में संस्थान के निदेशक नियुक्त हुए।

वे कंप्यूटर आर्किटेक्चर, सूचना सुरक्षा और VLSI डिज़ाइन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने भारत के पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर 'शक्ति' (Shakti) के विकास का नेतृत्व किया।

इसके अलावा वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) के सदस्य हैं। वे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की AI टास्क फोर्स के अध्यक्ष रह चुके हैं। IIT-मद्रास में JEE चेयरमैन और एसोसिएट डीन जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

प्रियंका गांधी ने संसद में साधा निशाना

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी टास्क फोर्स पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस नई कमेटी में एक पूर्व IB प्रमुख हैं, एक IT कंपनी के मालिक हैं और एक गौमूत्र विशेषज्ञ हैं। उनकी यह टिप्पणी सीधे प्रो. वी. कामकोटी की ओर इशारा मानी गई।

99 views