Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
पुलिस ने घेराबंदी कर तीसरे आरोपी शैलेंद्र (21), पुत्र हेतराम, निवासी नगला केसरिया (थाना चिकसाना) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

VIJAY KUMAR/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES
भरतपुर के मथुरागेट क्षेत्र में एमएसजे कॉलेज के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने का प्रयास कांस्टेबल उदय सिंह की बहादुरी से टल गया। गश्त के दौरान संदिग्ध आहट सुनकर कांस्टेबल ने तुरंत एटीएम का शटर गिराकर बदमाशों को अंदर बंद कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचित किया।
Bharatpur ATM Robbery Case: भरतपुर: मथुरागेट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक कांस्टेबल की सजगता और बहादुरी से बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने की बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
कांस्टेबल की सूझबूझ से फंसे बदमाश
मंगलवार देर रात मथुरागेट थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान एमएसजे कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के पास से कांस्टेबल उदय सिंह गुजर रहे थे। तभी उन्हें बूथ के अंदर से धातु कटने की संदिग्ध आहट सुनाई दी। अनहोनी की आशंका होने पर जब उन्होंने झांककर देखा तो बदमाश एटीएम मशीन को कटर से काटने का प्रयास कर रहे थे।
मौके से दो दबोचे, भारी मात्रा में औजार बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एटीएम का शटर उठाकर अंदर से दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा गया। अजय (22), पुत्र लाखन सिंह, निवासी अभौर्रा (थाना कुम्हेर, जिला डीग) और कुलदीप (29), पुत्र देवेंद्र, निवासी गढुआ (थाना इगलास, जिला अलीगढ़, यूपी) को गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एटीएम काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने उनके पास से एक कटर मशीन, कटर की तीन अतिरिक्त ब्लेड, सब्बल, हथौड़ा, कटर प्लास, पेचकस, टेप, हेलमेट और एक बैग जब्त किया है।