EXCLUSIVE NEWS; इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी,
पहली मीटिंग के बाद कैसे बढ़ी दोस्ती, सोनिया ने बतायासोनिया गांधी ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए यह भी कहा कि उनके और राजीव गांधी के एक साझा मित्र ने दोनों का परिचय कराया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाने तथा विभिन्न जगहों पर घूमने लगे। उन्होंने उस समय की एक ‘वैलेंटाइन पार्टी’ का भी जिक्र किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। 10 नवंबर को आ रही सोनिया गांधी की आत्मकथासोनिया ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व के बारे में कहा कि वह बेहद सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे। बेशक, वह बहुत आकर्षक थे लेकिन उनकी सौम्यता साफ झलकती थी। यह ऐसी बात थी जिसने मेरे दिल को वास्तव में छुआ और मुझे प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात के उन पलों को वह कभी नहीं भूल सकतीं
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी
VISHNU AGRAWAL/EDITOR/DAILY INDIATIMES

Sonia Gandhi X Debut: सोनिया गांधी का एक्स पर डेब्यू हो गया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर आते ही उन्होंने पहले पोस्ट में खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया है। बताया कि कैसे राजीव की सौम्यता ने उनको पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था
नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एंट्री की। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी को याद किया और बताया कि कैसे उनकी पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी।

सोनिया गांधी का 'एक्स' डेब्यूअपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के रिलीज से पहले शेयर किए गए इस वीडियो में, राजीव गांधी के साथ सोनिया की शुरुआती रिश्तों की एक झलक मिलती है। सोनिया गांधी ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो का जिक्र करते हुए थोड़ा भावुक नजर आती हैं। वो बताती हैं कि उन्हें राजीव गांधी की कौन सी बात सबसे पहले अच्छी लगी और उनकी दोस्ती कैसे आगे बढ़ी।

शेयर की राजीव गांधी संग अपनी लव स्टोरीसोनिया गांधी ने X पर अपनी पहली पोस्ट में लिखा, 'कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा कर रही हूं।' सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।
कैसे राजीव गांधी से प्रभावित हुईं सोनियाकांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया ने अपने दिवंगत पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके प्रेम संबंध की शुरुआत के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि राजीव बेहद सौम्य और आकर्षक थे। उनकी सौम्यता ने उन्हें पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था। वीडियो में सोनिया गांधी ने इंग्लैंड में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय वहां का खाना उन्हें पसंद नहीं था और आज की तरह इतने अधिक रेस्तरां भी नहीं हुआ करते थे

ग्रीक रेस्तरां में हुई राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात
सोनिय गांधी ने कहा कि वह लगातार ऐसे रेस्तरां की तलाश में रहती थीं, जहां उन्हें अपनी पसंद का, खासकर इतालवी खाना मिल सके। इसी तलाश के दौरान उन्हें कैम्ब्रिज में एक यूनानी रेस्तरां मिला, जहां कई छात्र भोजन करने आया करते थे। उन्होंने कहा कि वहां यूरोपीय छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी आते थे और इसी रेस्तरां में उनकी पहली मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। सोनिया गांधी ने कहा कि जब मैं उनसे पहली बार मिली तो मुझे उसी समय महसूस हुआ कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं जिंदगी गुजारना चाहूंगी। बाद में मुझे पता चला कि उनकी भी मेरे प्रति यही भावना

पहली मीटिंग के बाद कैसे बढ़ी दोस्ती, सोनिया ने बतायासोनिया गांधी ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए यह भी कहा कि उनके और राजीव गांधी के एक साझा मित्र ने दोनों का परिचय कराया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाने तथा विभिन्न जगहों पर घूमने लगे। उन्होंने उस समय की एक ‘वैलेंटाइन पार्टी’ का भी जिक्र किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे।
10 नवंबर को आ रही सोनिया गांधी की आत्मकथासोनिया ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व के बारे में कहा कि वह बेहद सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे। बेशक, वह बहुत आकर्षक थे लेकिन उनकी सौम्यता साफ झलकती थी। यह ऐसी बात थी जिसने मेरे दिल को वास्तव में छुआ और मुझे प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात के उन पलों को वह कभी नहीं भूल सकतीं