Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

EXCLUSIVE PODCAST: देश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कॉर्पोरेट को आगे आना चाहिए, FOOTBALL मेरा जुनून, मेरी पहचान: RYAN ROY SHAH
PODCAST / September 1, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: देश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कॉर्पोरेट को आगे आना चाहिए, FOOTBALL मेरा जुनून, मेरी पहचान: RYAN ROY SHAH

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Popular / October 12, 2026

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

CRIMES

Shiva Sharma की मौत, फरार लिव-इन पार्टनर Shraddha Dubey का नेपाल में 21 OCT को जश्न? 7 दिन से पुलिस खाली हाथ!

आपको बता दें, शिवा की मौत के बाद से फरार श्रद्धा का 21 अक्टूबर को जन्मदिन है। यह जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से मिली है। काफी सर्च करने के बाद सामने आया कि 21 अक्टूबर 2021 को श्रद्धा ने अपने अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए थे, जिसमें बॉलीवुड एक्टर Ashmit Patel और Rajneesh Duggal ने उन्हें वीडियो द्वारा जन्मदिन की बधाई दी थी। इसमें श्रद्धा ने दोनों एक्टर को धन्यवाद अदा करते हुए, टैग भी किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि लखनऊ से नेपाल फरार हो चुकी श्रद्धा अब 21 अक्टूबर को अपने जन्मदिन का जश्न वहीं मना सकती है। हालांकि, Oneindia इसपर दावा नहीं करता है।

A

By Editorial Desk

Published: Oct 16, 2026 07:32 PM • 31 views

Share
Shiva Sharma की मौत, फरार लिव-इन पार्टनर Shraddha Dubey का नेपाल में 21 OCT को जश्न? 7 दिन से पुलिस खाली हाथ! 31 views

Shiva Sharma की मौत, फरार लिव-इन पार्टनर Shraddha Dubey का नेपाल में 21 OCT को जश्न? 7 दिन से पुलिस खाली हाथ!

विनीता शर्मा/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES

Lucknow Shiva Sharma Death Case Update: लखनऊ में कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी अनसुलझा है कि क्या शिवा ने खुद चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी या उन्हें धक्का दिया गया था? इस मामले में उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप है। शिवा के परिवार ने इसे साजिश बताया है, जबकि श्रद्धा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही हैं।

श्रद्धा का दावा है कि शिवा कर्ज से परेशान था और उसने खुदकुशी की है। दूसरी ओर, पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। जांच के तार भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गए हैं। नेपाल में संदिग्धों के दिखाई देने के दावों और सीमावर्ती इलाके में मिली SUV ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। क्या है 21 अक्टूबर को श्रद्धा के जश्न की कहानी? आइए समझते हैं...

Lucknow Shiva Sharma Death Case: क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को 27 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वह चिकन कारोबार और कैफे संचालन से जुड़े थे। उनका परिवार अलीगंज के कपूरथला इलाके में रहता है। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मामला सामान्य संदिग्ध मौत से आगे बढ़कर हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया। पुलिस की जांच में अपार्टमेंट परिसर के CCTV फुटेज, घटनास्थल की परिस्थितियों, मोबाइल फोन और कॉल डिटेल जैसे पहलुओं को अहम माना जा रहा है। इन साक्ष्यों से यह पता लगाने की कोशिश है कि शिवा की मौत से पहले फ्लैट में क्या हुआ था।

Lucknow Shiva Sharma Death Case Timeline: 9 से 16 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ?

16 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ?9 अक्टूबर, चौथी मंजिल से गिरने के बाद शिवा की मौत: शिवा शर्मा की अवध ग्रीन अपार्टमेंट से गिरने के बाद मौत हुई। परिवार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए श्रद्धा दुबे और अन्य लोगों पर आरोप लगाए। श्रद्धा का बाद में सामने आया पक्ष इससे अलग है। उनका दावा है कि शिवा ने खुद छलांग लगाई थी।

10 अक्टूबर, हत्या का मुकदमा और SUV मिलने की जानकारी: परिवार की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसी दौरान बहराइच जिले के रुपईडीहा में श्रद्धा से जुड़ी बताई गई एक स्कॉर्पियो SUV मिलने की खबर सामने आई। रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित है। पुलिस को आशंका हुई कि आरोपी वाहन छोड़कर सीमा पार जा सकते हैं।

11 से 13 अक्टूबर, तलाश तेज, कई लोगों से पूछताछ: पुलिस ने श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि और अन्य संदिग्धों की तलाश तेज की। मीडिया रिपोर्टों में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए इनाम घोषित किया।

14 से 15 अक्टूबर, श्रद्धा के वीडियो सामने आए: सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में श्रद्धा ने हत्या के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि शिवा आर्थिक तनाव और करीब 20 लाख रुपये के कर्ज से परेशान था। श्रद्धा के मुताबिक, उसने शिवा को खुद छलांग लगाते देखा था। उन्होंने CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग भी की। शिवा की मां रंजना शर्मा ने इन दावों को खारिज किया और श्रद्धा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य देने की बात भी कही।

16 अक्टूबर, नेपाल से जुड़ा नया सुराग: नेपाल के महिमनगर में कुछ लोगों के CCTV फुटेज सामने आए, जिनके श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि और एक सहयोगी आदिल होने का संदेह जताया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि ये लोग बस स्टेशन पहुंचे और अगली सुबह वहां से चले गए।

Who Is Shraddha Dubey: श्रद्धा दुबे कौन हैं और उस पर क्या आरोप हैं?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे मॉडलिंग और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। वह करीब एक साल से शिवा शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। शिवा की मां ने आरोप लगाया है कि श्रद्धा उनके बेटे को प्रताड़ित करती थीं और उन्हें धमकियां मिलती थीं। कुछ रिपोर्टों में कथित ऑडियो क्लिप का भी जिक्र है, जिसमें शिवा से गाली-गलौज और जेल भेजने की धमकी दिए जाने की बात कही गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में श्रद्धा के फ्लैट से संदिग्ध वस्तुएं मिलने और उनके संपर्कों की जांच किए जाने के दावे भी किए गए हैं।

Shiva Sharma Mother Update: शिवा की मां क्या कह रही हैं?

रंजना शर्मा ने श्रद्धा के वीडियो बयानों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उनका बेटा डिप्रेशन में नहीं था और श्रद्धा अपने बचाव में गलत दावे कर रही हैं। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। रंजना के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सौंपे हैं। वह जांच पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं।

श्रद्धा दुबे समेत 3 पर 25000 रुपए का इनाम

मालूम हो कि, लखनऊ पुलिस ने मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मी और उनके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ ​​दानिश के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। तीनों की तलाश 27 वर्षीय कैफे मालिक शिव शर्मा की मौत के सिलसिले में की जा रही है।

शिवा शर्मा केस में ताजा अपडेट के लिए DAILY INDIATIMES ने लखनऊ के DCP सेंट्रल और IPS अधिकारी विक्रांत वीर से संपर्क किया। उनके PRO ने बताया कि मामले में अभी तक गिरफ्तारी को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।

21 अक्टूबर को श्रद्धा की नेपाल में पार्टी?

Tags:
31 views