Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Popular / October 12, 2026

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

CRIMES

भरतपुर में खूनी वारदात: राजस्थान: पूर्व BJP MLA अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या, 70-80 लोगों ने किया हमला, कटघरे में कानून व्यवस्था

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संघर्ष के दौरान फायरिंग हुई थी या नहीं और कितने लोग घायल हुए. क्रेशर प्लांट पर घटना के समय करीब 20-25 कर्मचारियों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है.वैर उप जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर किया गया. फिलहाल पूर्व विधायक की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि हमले की शुरुआत कैसे हुई, इसमें कौन-कौन शामिल था और फायरिंग के आरोपों में कितनी सच्चाई है.

A

By Editorial Desk

Published: Oct 12, 2026 10:18 PM • 80 views

Share
भरतपुर में खूनी वारदात: राजस्थान: पूर्व BJP MLA अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या, 70-80 लोगों ने किया हमला, कटघरे में कानून व्यवस्था 80 views

राजस्थान: पूर्व BJP MLA अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या, 70-80 लोगों ने किया हमला

VISHNU AGRAWAL /VIJAY KUMAR/DAILY INDIATIMES

भरतपुर में रविवार शाम बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर क्रेशर साइट पर हमला किया गया. घटना में उनके अंगरक्षक गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. अतर सिंह भड़ाना की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Atar Singh Bhadana Death:

राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट को लेकर चल रहा विवाद रविवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया.बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थरों से कथित हमले में मौत हो गई. आरोप है कि वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में क्रेशर प्लांट पर मौजूद भड़ाना और उनके सहयोगियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला कर दिया.

हमले में गंभीर रूप से घायल भड़ाना ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रात करीब 11:30 बजे दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है. विवार शाम करीब 6:30 बजे अतर सिंह भड़ाना भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर प्लांट पर मौजूद थे.बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से बंद पड़े क्रेशर को दोबारा चालू करवाने के प्रयास किए जा रहे थे.

लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया

इसी दौरान ग्रामीणों और भड़ाना पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया. संघर्ष में अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा निवासी नदबई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पहले वैर उप जिला अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर भड़ाना को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया. जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान भड़ाना की मौत हो गई.

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि क्रेशर की लीज का कनेक्शन काट दिया गया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया गया था. लीज पर जाने वाले लोगों को भी वहां से भगाया जा रहा था. कमलेश के मुताबिक, इन घटनाओं की जानकारी पुलिस और प्रशासन को लगातार दी जा रही थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.

पत्नी ने अतर सिंह को गोली लगने की बात भी कही

पूर्व विधायक की पत्नी ने दावा किया कि रविवार शाम 6:30 से 7 बजे के बीच 70-80 लोगों ने उनके पति और अन्य लोगों पर हमला किया. पत्नी ने अतर सिंह को गोली लगने की बात भी कही है. हालांकि, वैर अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में गोली लगने की आशंका से इनकार किया.पुलिस फायरिंग के आरोपों की जानकारी जुटा रही है.

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे क्रेशर प्लांट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है. थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, करीब चार साल पहले क्रेशर संचालक और ग्रामीणों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी. ग्रामीणों का आरोप था कि क्रेशर के लिए चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किया गया और अवैध खनन किया जा रहा था. लीज तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर भी विवाद था.

भड़ाना के प्लांट पर पहुंचने के बाद विवाद फिर भड़का

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो साल से वे इस मुद्दे पर बीच-बीच में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. पिछले एक साल से क्रेशर बंद था और उसे दोबारा चालू करवाने की कोशिश की जा रही थी. रविवार को भड़ाना के प्लांट पर पहुंचने के बाद विवाद फिर भड़क गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 10-15 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे.

ग्रामीणों ने कहा है रविवार शाम भड़ाना पक्ष के 40-50 लोग वहां पहुंचे और उन्हें धरना स्थल से हटा दिया. ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों तरफ से लाठी-पत्थर चलने लगे.इसी संघर्ष में भड़ाना गंभीर रूप से घायल हुए. थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया था.

फायरिंग हुई या नहीं? पुलिस जुटा रही जानकारी

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संघर्ष के दौरान फायरिंग हुई थी या नहीं और कितने लोग घायल हुए. क्रेशर प्लांट पर घटना के समय करीब 20-25 कर्मचारियों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है.वैर उप जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर किया गया.

फिलहाल पूर्व विधायक की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि हमले की शुरुआत कैसे हुई, इसमें कौन-कौन शामिल था और फायरिंग के आरोपों में कितनी सच्चाई है.

Tags:
80 views