Popular

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा.
Viral News / September 30, 2026

1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

EXCLUSIVE NEWS: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का नया अवतार, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
Popular / September 30, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का नया अवतार, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

Viral News

1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

Meta के नियमों के तहत सबसे महंगे मैसेज मार्केटिंग मैसेज होंगे जिनमें ऑफर्स, सेल और प्रमोशनल ब्रॉडकास्ट के लिए कंपनियों को लगभग 0.86 प्रति मैसेज चुकाने होंगे। इसके अलावा ऑर्डर स्टेटस, डिलीवरी अपडेट और लॉगइन पासवर्ड यानी कि OTP भेजने के लिए लगभग 11.5 पैसे प्रति मैसेज का चार्ज देना होगा। GST के साथ कुल कीमत 14 पैसे रहने वाली है।

A

By Editorial Desk

Published: Sep 30, 2026 04:17 PM • 37,031 views

Share
1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा. 37,031 views

1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

1 मैसेज भेजने के 14 पैसे लेगा WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर?

इंटरनेट पर खबर है कि WhatsApp 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने के पैसे लेने वाला है। यह खबर गलत नहीं है और Meta के WhatsApp Business API के बिलिंग नियमों के सामने आने के बाद से निकली है। दरअसल यह चार्ज बड़े कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस एपीआई अकाउंट्स को देने होंगे।

WhatsApp को लेकर इंटरनेट पर कहा जा रहा है कि अब एक मैसेज भेजने के लिए 14 पैसे खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि यह जानकारी गलत नहीं है। दरअसल यह खबर Meta द्वारा जारी किए गए नई प्राइसिंग डॉक्यूमेंट्स से निकलकर सामने आई है। ऐसे में अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या WhatsApp पर मैसेज भेजने के पैसे भी देने पड़ेंगे?

बता दें कि यह जानकारी गलत नहीं है लेकिन इसका संबंध कमर्शियल प्लेटफॉर्म WhatsApp Business API के बिलिंग नियमों से है। दरअसल 1 अक्टूबर 2026 से सर्विस और यूटिलिटी मैसेजिंग को लेकर नए नियम लागू हो रहे हैं।

आम लोगों पर क्या असर?

अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो ऐसा नहीं है। आम लोगों के लिए WhatsApp हमेशा की तरह मुफ्त रहने वाला है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बिजनेस अकाउंट से चैट कर रहे हैं, तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह नया बिलिंग सिस्टम केवल बड़े कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस एपीआई अकाउंट्स के लिए है।

कौन देगा मैसेजेस के पैसे?

WhatsApp हर मैसेज के लिए उन कंपनियों, बैंकों, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और बड़े स्टार्टअप्स से चार्ज लेगा, जो ग्राहकों को बड़े पैमाने पर ऑटोमेटेड मैसेज भेजते हैं।WhatsApp हर मैसेज के लिए उन कंपनियों, बैंकों, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और बड़े स्टार्टअप्स से चार्ज लेगा, जो ग्राहकों को बड़े पैमाने पर ऑटोमेटेड मैसेज भेजते हैं।इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि जब आपको बैंक से बैलेंस अलर्ट आता है, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से डिलीवरी की जानकारी मिलती है या किसी कंपनी से ओटीपी आता है, तो वे बिजनेस इसके लिए भुगतान करते हैं। यह सारा पैसा सीधे मेटा के पास जाता है।(REF.)

कितने पैसे लेगा Meta?

मेटा ने 1 जुलाई 2025 से 24 घंटे के कन्वर्सेशन बेस्ड मॉडल को खत्म करके हर मैसेज के पैसे लेने का सिस्टम शुरू कर दिया था। इसमें 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव लागू होने वाला है, जिसके तहत कस्टमर सपोर्ट विंडो में भेजे जाने वाले यूटिलिटी मैसेज और तय फ्री लिमिट से ज्यादा सर्विस मैसेज पर भी कंपनियों से चार्ज लिया जाएगा।

इसका मतलब है कि कस्टमर केयर और सपोर्ट के लिए भेजे जाने वाले सर्विस मैसेजेस के लिए हर बिजनेस फोन नंबर को महीने के 1000 मैसेज फ्री मिलेंगे। यह कोटा खत्म होने के बाद हर बिजनेस को प्रति मैसेज के हिसाब से चार्ज देना होगा।

इसके अलावा अब तक कस्टमर का मैसेज आने पर 24 घंटे की विंडो में दिए जाने वाले यूटिलिटी मैसेज फ्री थे, उन पर भी 1 अक्टूबर से चार्ज लगना शुरू हो जाएगा।

कितना लगेगा चार्ज?

Meta के नियमों के तहत सबसे महंगे मैसेज मार्केटिंग मैसेज होंगे जिनमें ऑफर्स, सेल और प्रमोशनल ब्रॉडकास्ट के लिए कंपनियों को लगभग 0.86 प्रति मैसेज चुकाने होंगे।

इसके अलावा ऑर्डर स्टेटस, डिलीवरी अपडेट और लॉगइन पासवर्ड यानी कि OTP भेजने के लिए लगभग 11.5 पैसे प्रति मैसेज का चार्ज देना होगा। GST के साथ कुल कीमत 14 पैसे रहने वाली है।

37,031 views