Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

Popular

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी के पिता बोले-सुबह बेटे ने चाय बनाकर दी, फिर चला गया

A

By Editorial Desk

Published: Sep 12, 2026 12:30 PM • 94 views

Share
जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी के पिता बोले-सुबह बेटे ने चाय बनाकर दी, फिर चला गया 94 views

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी के पिता बोले-सुबह बेटे ने चाय बनाकर दी, फिर चला गयाJaipur Wife Three Daughters Murder: जयपुर के करधनी में पति पर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।

VIJAY KUMAR/JAIPUR NEWS/DAILY INDIA

Jaipur Murder Case Update: जयपुर। जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शुक्रवार सुबह अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर घर से फरार हो गया। पुलिस को चारों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या सोते समय की गई।

पिता बोले- सुबह बेटे ने चाय बनाकर दी थी

आरोपी के पिता लक्ष्मीनारायण झा ने बताया कि वे सुबह उठे तो बेटे ने उन्हें चाय बनाकर दी थी। इसके बाद राहुल तैयार होकर घर से चला गया। बाद में कमरों में खून दिखाई दिया तो उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर में कौन आया और कौन नहीं आया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यह वारदात कैसे हुई, इसके बारे में भी उन्हें कुछ पता नहीं है।

सुबह दूध लिया, पिता को चाय पिलाई और हो गया फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल झा ने सुबह करीब 7 बजे दूध वाले से दूध लिया था। इसके बाद उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनारायण झा के लिए चाय बनाई और उन्हें चाय पिलाई। कुछ देर बाद वह घर से निकल गया। आरोपी अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया और उसे स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे घटनास्थल

वारदात की सूचना मिलने के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। चारों शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं। प्रथम दृष्टया पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी फरार है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घर में मिले चार शव, अलग-अलग कमरों में थी लाशें

DCP वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को गोविंद वाटिका के प्लॉट नंबर ए-169 में हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो गीता झा (40) का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला। वहीं तीन बेटियों नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले।पुलिस के अनुसार, चारों की हत्या सिर और मुंह पर वार कर की गई है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। गीता घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही थी। नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब कर रही थी। राधिका 12वीं क्लास की छात्रा थी। गिरीश उर्फ गौरी आठवीं में पढ़ती थी।

Tags:
94 views