Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Popular / October 12, 2026

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

Popular

JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

घटना में घायल RSS के सांभर जिला प्रचारक को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है. उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नरैना से जयपुर भेजा गया. मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर है. फिलहाल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

A

By Editorial Desk

Published: Oct 12, 2026 09:43 PM • 58,559 views

Share
JAIPUR NEWS: जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड 58,559 views

जयपुर में RSS प्रचारक को थाने में कपड़े उतारकर पीटा… बेहोश होने तक मारा, थाना इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

VIJAY KUMAR/DAILY INDIATIMES/JAIPUR NEWS/120102026

जयपुर ग्रामीण के नरैना थाने की घटना है. इस मामले की जांच दूदू के सीओ अनुपम मिश्रा को सौंपी गई है. वहीं, इस घटना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है.

जयपुर ग्रामीण के नरैना थाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सांभर जिला प्रचारक कृष्णावतार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर थाने ले गए, जहां कपड़े उतरवाकर हाथ-पैर पकड़कर पिटाई की गई. मारपीट के दौरान कृष्णावतार बेहोश हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने विरोध जताया, जिससे थाने में तनावपूर्ण माहौल बन गया.

वहीं, सूचना के बाद एसपी हनुमान प्रसाद मीणा नरैना पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. इसके बाद छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं, छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद आपराधिक मामला भी दर्ज कराया गया है. घटना में घायल जिला प्रचारक को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है.

जिला प्रचारक से मारपीट के आरोपों पर थाने में हंगामा

नरैना थाने में RSS के सांभर जिला प्रचारक के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना के बाद विवाद बढ़ गया. मामले की जानकारी संघ के स्वयंसेवकों तक पहुंची तो उनमें आक्रोश फैल गया. विरोध के चलते थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. स्वयंसेवकों ने मामले में कार्रवाई की मांग की.घटना की गंभीरता और बढ़ते विरोध को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा नरैना थाने पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की.

थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में थाना प्रभारी उमराव सिंह, सहायक थाना प्रभारी ओंकार सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नरैना थाने में नामजद आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है.

एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने सहायक थाना प्रभारी ओंकार सिंह, रमेशचंद, कुलदीप, महिपाल, विनोद और अजय को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच दूदू के सीओ अनुपम मिश्रा को सौंपी गई है. जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल की जाएगी

घायल जिला प्रचारक को जयपुर रेफर किया

घटना में घायल RSS के सांभर जिला प्रचारक को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है. उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नरैना से जयपुर भेजा गया.

मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर है. फिलहाल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Tags:
58,559 views