Popular

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

EXCLUSIVE PODCAST: महिलाओं की सुरक्षा सरकार और समाज की बड़ी प्राथमिकता, साथ ही मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में बड़ी पहचान के लिए महिलाओं में खुद के प्रति विश्वास जरूरी, परिवार मेरी सफलता का स्तम्भ.. SWATI MEVAWALA
PODCAST / September 14, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: महिलाओं की सुरक्षा सरकार और समाज की बड़ी प्राथमिकता, साथ ही मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में बड़ी पहचान के लिए महिलाओं में खुद के प्रति विश्वास जरूरी, परिवार मेरी सफलता का स्तम्भ.. SWATI MEVAWALA

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EDITOR'S NEWS

मैं RSS की रक्षा करूंगा, राहुल: Rahul Gandhi On RSS: राहुल गांधी ने क्यों कही आरएसएस को सपोर्ट करने की बात? बोले-अगर ऐसा हुआ तो मैं उनकी रक्षा करूंगा

A

By Editorial Desk

Published: Aug 13, 2026 08:49 PM • Updated: Sep 27, 2026 • 126 views

Share
मैं RSS की रक्षा करूंगा, राहुल: Rahul Gandhi On RSS: राहुल गांधी ने क्यों कही आरएसएस को सपोर्ट करने की बात? बोले-अगर ऐसा हुआ तो मैं उनकी रक्षा करूंगा 126 views

Rahul Gandhi On RSS: राहुल गांधी ने क्यों कही आरएसएस को सपोर्ट करने की बात? बोले-अगर ऐसा हुआ तो मैं उनकी रक्षा करूंगाRahul Gandhi Latest Statement: राहुल गांधी ने रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में कहा कि RSS की अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश हुई तो वह उसकी रक्षा करेंगे। जानें राहुल गांधी ने RSS, मोदी सरकार और अभिव्यक्ति की आजादी पर क्या कहा।

VISHNU AGRAWAL EDITOR DAILY INDIATIMES

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर बड़ा बयान दिया। सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कभी RSS की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश हुई तो वह उसकी रक्षा करेंगे, क्योंकि संघ को भी अपनी बात रखने का अधिकार है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति और संगठन को अपनी बात रखने की आजादी होनी चाहिए और किसी की अभिव्यक्ति को दबाया नहीं जाना चाहिए

RSS की अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश हुई तो करूंगा रक्षा'

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी को बोलने से रोकना नहीं है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति और संगठन को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि जिस दिन RSS की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा, क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है।राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी बात रखना चाहते थे और तकलीफ में थे, लेकिन सरकार उन्हें अपनी बात रखने से रोक रही थी। उनके मुताबिक, व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर लोगों को अपनी बात रखने से नहीं रोका जाना चाहिए।

राहुल गांधी का दावा- 'पुराना RSS खत्म हो चुका है'

राहुल गांधी ने RSS के स्वरूप में बदलाव का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि कभी छोटे कारोबारी RSS की असली ताकत हुआ करते थे, लेकिन नोटबंदी और गलत तरीके से लागू GST ने इस वर्ग को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS में कॉरपोरेट प्रभाव की शुरुआत प्रमोद महाजन के दौर में हुई और नरेंद्र मोदी के दौर में यह प्रक्रिया पूरी हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि 'पुराना RSS खत्म हो चुका है' और अब संगठन बड़े पूंजीपतियों के हितों के लिए काम करने का जरिया बन गया है। उन्होंने RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों और कॉरपोरेट हितों के लिए काम करने का आरोप भी लगाया।

लोग इस ताकत के खिलाफ बोलने से डरते रहे'राहुल गांधी ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस ताकत के खिलाफ आवाज उठाने से डरते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत को समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि आज देश में लोग अपनी बात किस तरह रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत से लोग 'कायरों की तरह व्यवहार' कर रहे हैं और देश की मौजूदा स्थिति को समझने की जरूरत है।

126 views