Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
Popular / November 25, 2026

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST
PODCAST / October 8, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST
EDITOR'S OPINION / November 20, 2026

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
BEST WOMAN / November 25, 2026

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’

EDITOR'S NEWS

BIG NEWS: केंडल जेनर शर्म करो!', अमेरिकी मॉडल ने स्‍व‍िम सूट पर लपेटा 'ॐ' छपा कपड़ा, भड़के यूजर्स- हिंदू आस्था का अपमान

केंडल जेनर अपनी बहन काइली जेनर के साथ हेली बीबर का 30वां जन्मदिन मनाने बहामास गई थीं। इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उन्होंने अपने स्विमवियर के ऊपर 'ॐ' के निशान वाला कपड़ा लपेटा हुआ है। काइली जेनर अपनी यॉट पर बेफिक्र अंदाज में हंसती-ख‍िलख‍िलाती नजर आ रही हैं। उन्‍होंने ही इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'दुनिया की सबसे प्यारी लड़की।

A

By Editorial Desk

Published: Nov 26, 2026 01:22 PM • Updated: Nov 26, 2026 • 58,935 views

Share
BIG NEWS: केंडल जेनर शर्म करो!', अमेरिकी मॉडल ने स्‍व‍िम सूट पर लपेटा 'ॐ' छपा कपड़ा, भड़के यूजर्स- हिंदू आस्था का अपमान 58,935 views

केंडल जेनर शर्म करो!', अमेरिकी मॉडल ने स्‍व‍िम सूट पर लपेटा 'ॐ' छपा कपड़ा, भड़के यूजर्स- हिंदू आस्था का अपमान

AMITAA AGRAWAL/DAILY INDIATIMES NEWS NETWORK

Kendall Jenner Faces Backlash: अमेरिकी मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी केंडल जेनर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का श‍िकार बन गई हैं। वजह उनकी हाल‍िया तस्‍वीरें हैं, ज‍िसमें वह यॉट पर बहन काइली जेनर के साथ हैं। इनमें केंडल ने स्‍व‍िम वीयर के ऊपर 'ॐ' छपा हुआ सारोंग लपेट रखा है। यूजर्स इसे सनातन धर्म का अपमान बता रहे हैं।

अमेरिकी टीवी पर्सनैलिटी और मॉडल केंडल जेनर विवादों में फंस गई हैं। 31 साल की केंडल की बहामास में छुट्टियों की तस्‍वीरों और वीडियोज को देख सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स का गुस्‍सा फूट पड़ा है। वजह यह है कि इनमें केंडल ने 'ॐ' छपा हुआ एक कपड़ा पहन रखा है, वो भी स्विमवियर के ऊपर। अब यूजर्स उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। इनका कहना है कि 'ॐ' एक धार्मिक प्रतीक है, और उसका इस तरह 'बीचवियर' के तौर पर इस्‍तेमाल करना बेहद शर्मनाक है।

केंडल जेनर अपनी बहन काइली जेनर के साथ हेली बीबर का 30वां जन्मदिन मनाने बहामास गई थीं। इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उन्होंने अपने स्विमवियर के ऊपर 'ॐ' के निशान वाला कपड़ा लपेटा हुआ है। काइली जेनर अपनी यॉट पर बेफिक्र अंदाज में हंसती-ख‍िलख‍िलाती नजर आ रही हैं। उन्‍होंने ही इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'दुनिया की सबसे प्यारी लड़की।

केंडल जेनर ने टू-पीस बिकिनी पर लपेटा 'ॐ' छपा सारोंग

काइली जेनर ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में दोनों बहनें एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे समुद्र के सामने पोज दे रही हैं। केंडल ने काले रंग की टू-पीस बिकिनी पहनी है और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर पीले और लाल रंग का सारोंग लपेटा हुआ है, जिस पर 'ॐ' के निशान छपे हैं। जबकि काइली ने काले रंग की एक फिटेड मिडी ड्रेस पहनी है, जिसमें 'V' नेकलाइन और पारदर्शी (शीयर) डिजाइन है।

यूजर्स भड़के - ये सनातन धर्म का अपमान है, शर्म करोसोशल मीडिया पर कई भारतीय यूजर्स ने एक धार्मिक प्रतीक को फैशन के तौर पर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। इसे हिंदू मान्यताओं और परंपराओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे एक बड़े विवाद की आहट मिल रही है...' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'केंडल ने सनातनी धर्म के पवित्र प्रतीक को पहना है। केंडल जेनर शर्म करो।' कई अन्‍य यूजर्स का कहना है कि अमेरिकी मॉडल का 'बीचवियर' हिंदू आस्था का अपमान है, जबकि कइयों ने सवाल किया कि क्या उन्हें 'ॐ' के निशान के महत्व के बारे में पता भी है या नहीं।

मेरा हिंदू धर्म आपका फैशन ट्रेंड नहीं है'केंडल की यह तस्‍वीरें इंस्टाग्राम के साथ ही 'X' और रेडिट पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। एक 'X' यूजर ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा, 'पवित्र 'ॐ' आध्यात्मिक अभ्यास और श्रद्धा के लिए है, न कि केंडल जेनर के समंदर किनारे पहने जाने वाले किसी आम फैशन एक्सेसरी के रूप में। मेरा हिंदू धर्म आपका कोई फैशन ट्रेंड नहीं है। यह अपमानजनक और पूरी तरह से असंवेदनशील है।'

लोगों ने पूछा- उसे 'ॐ' का महत्‍व भी पता है क्‍या?हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्‍होंने तर्क दिया कि शायद केंडल को 'ॐ' का महत्‍व नहीं पता हो! लेकिन फिर कई अन्‍य यूजर्स ने इस तर्क को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि दुनिया के तमादेशों में लोग योग और ध्‍यान करते हैं, ऐसे में 'ॐ' के अर्थ या महत्‍व को वह नहीं जानती या समझती हैं, यह सोचना भी गलत है। एक यूजर ने इस पर लिखा है, 'हो सकता है कि ये उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं हो। उनके लिए यह बस एक प्रतीक है। 'ॐ' का अपमान नहीं किया जा सकता। ये लोग इसकी गहराई को नहीं समझ पाते और केवल सतही नजरिए से देखते हैं।'

'ॐ' का हिंदू धर्म में महत्‍व'ॐ' हिंदू धर्म के सबसे पवित्र प्रतीकों में से एक है। 'ॐ' का अर्थ प्रतीक 'ब्रह्म' यानी परम सत्य से जुड़ा है। इसे सृष्टि और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी एक पवित्र ध्वनि माना जाता है। हिंदू धर्म के प्रार्थनाओं, मंत्रों, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों में इस प्रतीक का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भी धार्मिक पाठ की शुरुआत और अंत में अक्सर इसका उच्चारण किया जाता है। हिंदू दर्शन में 'ॐ' को पारंपरिक रूप से तीन ध्वनियों - अ, उ और म - के माध्यम से समझा जाता है। मांडूक्य उपनिषद इन ध्वनियों को चेतना की तीन अवस्थाओं से जोड़ता है। जागृत अवस्था, स्वप्न अवस्था और गहरी नींद।

केंडल जेनर कौन हैंकेंडल जेनर एक अमेरिकी मॉडल, सोशलिट और टेलीविजन सेलिब्रिटी हैं। उन्हें 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स' शो से पॉपुलैरिटी मिली। वह 2007 से 2021 तक, लगभग 15 साल इस रियलिटी सीरीज के 20 सीजन का हिस्सा रही हैं। वह इसके कई स्पिन-ऑफ में भी नजर आई हैं। इनमें 'कोर्टनी एंड क्लोई टेक मियामी' (2009), 'कोर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क' (2011), 'क्लोई एंड लैमर' (2011), 'रॉब एंड चाइना' (2016) और 'लाइफ ऑफ काइली' (2017) शामिल हैं। केंडल जेनर फरवरी 2017 में भारत भी आई थीं। वह तब जयपुर गई थीं, जहां उन्होंने कथित तौर पर गहनों की खरीदारी की। उनकी इस यात्रा को तब तक सीक्रेट रखा गया था, जब तक कि जयपुर के बाजार में उनकी खरीदारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुईं।

58,935 views