Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

रंजीत पटेल दिल्ली/DAILY INDIATIMES/3 JUNE 2025

रूस ने यूक्रेन को जवाब देने की खाई कसम… भारत की बढ़ी टेंशन, कैसे रफ्तार पर गिरेगा ‘बम’?

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध ने खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। यूक्रेन के हमलों के बाद रूस जवाब देने के लिए तैयार है। रिपोर्टों के मुताबिक, रूस यूक्रेन के कई बड़े शहरों को निशाना बना सकता है। यूक्रेनी ड्रोन हमलों में लगभग 40 रूसी लड़ाकू विमान तबाह हुए हैं। इसने रूस-यूक्रेन युद्ध को और तनावपूर्ण बना दिया है। इसके चलते भारत की भी टेंशन बढ़ गई है। दुनिया की तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेजी से दौड़ रहा है। रूस की संभावित प्रतिक्रिया भारत के लिए कई तरह से मुश्किल बढ़ा सकती है। इसके कारण भारत की रफ्तार पर ‘बम’ गिरने की आशंका है। आइए, इसे समझते हैं कैसे।

रूस अगर यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करता है और तनाव बढ़ता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ने के आसार हैं। रूस एक प्रमुख एनर्जी सप्लायर है। किसी भी तरह का व्यवधान तेल और गैस की कीमतों को और बढ़ा सकता है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी से भारत का आयात बिल बढ़ेगा। इससे महंगाई का दबाव बढ़ सकता है।

भारत को तेल का सबसे बड़ा सप्‍लायरखास बात यह है कि मार्च 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, रूस भारत के तेल आयात का सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है। भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी लगभग 36% थी। अप्रैल 2025 में यह हिस्सेदारी बढ़कर 39.3% तक पहुंच गई थी। पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत ने रियायती दरों पर रूसी तेल की खरीद काफी बढ़ा दी है। इससे रूस भारत के लिए एक प्रमुख तेल सप्लायर के रूप में उभरा है

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *