Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

MUMBAI से Pooja Patel/Bollywood News/DAILY INDIATIMES

नोरा फतेही ने दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट जांच में नाम आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगीअंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की कथित ड्रग पार्टियों से जुड़ी एक जांच में अपना नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुकेश चंद्रशेखर मामले का भी बिना नाम लिए जिक्र किया है।

डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों से संबंधित जांच में श्रद्धा कपूर और ओरी के साथ आया तो उन्होंने रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लंबा-चौड़ा पोस्ट किया और बताया कि वह किसी भी पार्टियों में नहीं जातीं। वह लगातार ट्रैवेल करती रहती हैं। उनके पास बहुत काम होता है।

अपने जारी बयान में लिखा, ‘”आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं पार्टियों में नहीं जाती.. मैं लगातार फ्लाइट्स में रहती हूं.. मैं काम में डूबी रहती हूं, मेरी कोई निजी जिंदगी नहीं है.. मैं खुद को ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती.. और अपने छुट्टियों के दिनों में मैं दुबई के किसी बीच पर या अपने हाई स्कूल के दोस्तों के साथ घर पर होती हूं! मैं अपना पूरा दिन और रात अपने सपनों और टारगेट्स पर काम करते हुए बिताती हूं!’

नोरा फहेती का ड्रग पार्टीज केस पर रिएक्शन

उन्होंने आगे लिखा, ‘आप जो भी पढ़ते हैं उस पर यकीन मत करिए! ऐसा लगता है कि मेरा नाम एक ईजी टारगेट है! लेकिन मैं इस बार ऐसा नहीं होने दूंगी! ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है, तुम लोगों ने झूठ बोलकर मुझे बर्बाद करने की कोशिश की थी और यह काम नहीं आया… मैं चुपचाप देखती रही कि कैसे हर कोई मेरे नाम को बदनाम करने और मेरी इज्जत मिट्टी में मिलाने और मुझे क्लिकबेट के रूप में इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश कर रहा था! प्लीज मेरे नाम और इमेज का इस्तेमाल उन स्थितियों में करने से बचें, जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। वरना इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस क्या है?

बता दें कि गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की मुंबई पुलिस कीगैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की मुंबई पुलिस की जांच के दौरान श्रद्धा और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ नोरा का नाम भी सामने आया था। यह सिंडिकेट कथित तौर पर मोस्टवॉन्टेड माफिया सलीम डोला चलाता था, जो दाऊद का सहयोगी बताया जाता है। एक्ट्रेस का नाम पहले सुकेश चंद्रशेखर मामले में घसीटा गया था। जिसका पोस्ट में जिक्र किया है।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *