Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

VISHNUU AGARWWAL /EDITOR/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

सऊदी अरब में 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत, हज वाली बस हादसे का शिकारसऊदी अरब में 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई है। तेलंगाना से गए लोगों की बस हादसे का शिकार हो गई। सभी हज के लिए गए थे, लेकिन एक टक्कर ने सबकुछ खत्म कर दिया।

सऊदी अरब में 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई है। तेलंगाना से गए लोगों की बस हादसे का शिकार हो गई। सभी हज के लिए गए थे, लेकिन एक टक्कर ने सबकुछ खत्म कर दिया।

सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका है. इनमें से कई यात्रियों के तेलंगाना के हैदराबाद से होने की जानकारी सामने आई है. हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफ्रिहात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गईशुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को तुरंत पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार विदेश मंत्रालय (MEA) और सऊदी दूतावास के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के प्रयास कर रही है.पीड़ितों के परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तेलंगाना सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है और ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जारी किया टोल-फ्री नंबरहादसे के मद्देनजर जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है. वाणिज्य दूतावास ने एक टोल-फ्री नंबर 8002440003 भी जारी किया है. प्रशासन पीड़ितों और घायलों के बारे में और विस्तृत जानकारी जुटा रहा है.

विदेश मंत्री ने जताया दुखविदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा का वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को पूरी मदद प्रदान कर रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *