Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

Rajasthan Crime : भाजपा नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपRajasthan Crime : भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने बेटी की हत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति भाजपा में युवा मोर्चा का पूर्व जिला महामंत्री था

VIJAY KUMAR JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

Rajasthan Crime : भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष महिला का गुपचुप ढंग से अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला का आज अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि महिला का पति भाजपा में युवा मोर्चा का पूर्व जिला महामंत्री था।

लगातार दहेज की करते थे मांग

मृतका महिला के पिता ओमप्रकाश निवासी लुहासा गांव थाना नदबई ने बताया कि 24 नवंबर 2018 में बेटी की शादी पीदावली गांव थाना बयाना के आकाश से की थी। ससुराल वाले बेटी को बहुत परेशान करते थे साथ और दहेज़ की मांग करते थे। बेटी प्रियंका ने इसका जिक्र हमसे किया। तो हमने उनकी मांगें पूरा करने की कोशिश की। पर उनका मुंह लगातार बड़ा होता जा रहा था।

रिश्तेदार ने दी सूचना, पुलिस कंट्रोल रूम से सम्पर्क साधा

पिता ओमप्रकाश ने बताया कि जिस गांव में बेटी की ससुराल है, उसी में हमारे रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने हमें अचानक सूचना दी कि प्रियंका की मौत हो गई है। ससुराल वाले उसके शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। ससुराल में फोन करने पर जब सही जवाब नहीं मिला तो हमने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बयाना थाना पुलिस प्रियंका के ससुराल पहुंच गई।

पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

पुलिस टीम ने शव का निरीक्षण किया तो पाया कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। गले पर नीले रंग का निशान साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। जहां शव का आज सुबह पोस्टमार्टम किया गया। शव का आज अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि आकाश और उसके परिजनों ने प्रियंका की हत्या की है। प्रियंका और आकाश के एक बेटा (7 वर्ष) और एक बेटी (5 वर्ष) है। आकाश फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि आकाश भाजपा युवा मोर्चा में पूर्व जिला महामंत्री रह चुका है

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *