Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

प्रबोध शर्मा JAIPUR/DAILY INDIATIMES/07062025

राजस्थान का हेल्थ मॉडल दुनिया में था चर्चित’, नाराज अशोक गहलोत बोले- पर भाजपा सरकार ने कर दिया बर्बाद

Rajasthan Politics News : राजस्थान के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान का हेल्थ मॉडल देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना था परन्तु भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया है

Rajasthan Politics News : राजस्थान के मौजूदा हेल्थ सिस्टम पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्थान के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय देश दुनिया में चर्चा का विषय बने हेल्थ मॉडल को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

प्रदेश की जनता कर रही है अफसोसअशोक गहलोत ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान का हेल्थ मॉडल देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना था परन्तु भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अफसोस कर रही है कि ऐसी अकर्मण्य सरकार का अभी आधे से अधिक कार्यकाल बाकी है। इस समय में प्रदेश की कितनी दुर्गति होगी।

प्रदेश की लगभग हर योजना की स्थिति खराबअशोक गहलोत एक अन्य मामले में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार जरूरतमंद अनाथ बालकों को सामाजिक सुरक्षा नहीं दे पा रही जिससे यह मासूम भीख मांगने को मजबूर हैं। लगभग हर योजना की ऐसी ही स्थिति बन गई है।

कांग्रेस सरकार में चलाई गई थी मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजनाकांग्रेस सरकार के दौरान कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना चलाई गई। इस योजना अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बच्चों को तत्कालिक सहायता के रूप में राशि रुपए 1.00 लाख की एकमुश्त सहायता, 18 वर्ष की आयु तक राशि रुपए 2500/- प्रतिमाह एवं राशि रुपए 2000/- वार्षिक देय है।

🕘 Recent Posts

3 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *