Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

RAJASTHAN NEWS

BREAKING NEWS: जयपुर में बवाल! CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, आशुतोष रांका को भी पीटा.. VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

सरकारी स्कूलों में बाहरी एंट्री बैन- गरमाई राजनीति राजस्थान सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी कर राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अचानक प्रवेश, वीडियोग्राफी करने और बिना पूर्व स्वीकृति के सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। शिक्षा विभाग का तर्क है कि इससे पठन-पाठन का माहौल प्रभावित होता है और बच्चों की गोपनीयता का उल्लंघन होता है। वहीं, विपक्षी संगठनों का दावा है कि इस तरह के कड़े आदेशों का इस्तेमाल जर्जर भवनों, शिक्षकों की कमी और आधारभूत सुविधाओं के अभाव को जनता की नजरों से छिपाने के लिए किया जा रहा है। रामपुरा कंवरपुरा की इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 21, 2026 11:29 AM • Updated: Oct 05, 2026 • 159 views

Share
BREAKING NEWS: जयपुर में बवाल! CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, आशुतोष रांका को भी पीटा.. VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST 159 views

जयपुर में बवाल! CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, आशुतोष रांका को भी पीटाजयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल का दौरा करने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भिड़ंत। आशुतोष रांका का बड़ा बयान और ग्रामीणों का विरोध।

जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल का दौरा करने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भिड़ंत। आशुतोष रांका का बड़ा बयान और ग्रामीणों का विरोध।

जयपुर के सांगानेर इलाके के पास स्थित रामपुरा कंवरपुरा में एक सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को सुबह-सुबह भारी हंगामा हो गया। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के पूर्वनिर्धारित दौरे से ठीक पहले कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्कूल के भीतर सीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया। बवाल तब और ज़्यादा बढ़ गया जब मौके पर आशुतोष रांका पहुंचे। ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद रांका और उनके साथी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

ग्रामीणों का कहना था कि वे स्कूल परिसर का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे और 12 लाख रुपये के स्वीकृत बजट से वे स्वयं इस 'शिक्षा के मंदिर' का निर्माण कराने में सक्षम 

दूसरी ओर, घटना के बाद सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ग्रामीणों को 'भाजपा के गुंडे' बताते हुए आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र अपनी नाकामियों और बदहाल व्यवस्था को छिपाने के लिए विपक्ष को डराने का प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश और बिना अनुमति वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में इस घटना ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति और प्रवेश संबंधी नए नियमों पर एक नई बहस छेड़ दी है।

राजनीति मंजूर नहीं, हम खुद बनाएंगे शिक्षा का मंदिर : ग्रामीण

रामपुरा कंवरपुरा के निवासियों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को स्कूल के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया और किसी भी प्रकार के निरीक्षण का विरोध किया। ग्रामीणों ने अपनी बात रखते हुए साफ किया कि वे अपने गांव के बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेंगेग्रामीणों ने बताया कि उनके सरकारी स्कूल के भवन सुधार के लिए सरकार की ओर से 12 लाख रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पहले भी गांव में मंदिर का निर्माण कराया है और वे इस स्कूल को भी बेहतर बनाने में पूरी तरह समर्थ हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक ताने-बाने को बांटने का काम करते हैं, इसलिए गांव को ऐसे किसी दल या बाहरी व्यक्ति के समर्थन की आवश्यकता नहीं है।

भैंसों के तबेले में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे: आशुतोष रांका

विवाद बढ़ता देख सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने इस पूरी घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथियों के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश की गई है।

रांका ने कहा, 'रामपुरा कंवरपुरा का यह सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से बेहद खराब हालत में है और बच्चे भैंसों के तबेले जैसी जगह में पढ़ने को मजबूर हैं। हमारी टीम जब वहां पहुंची तो सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों ने हमारे साथियों के साथ धक्का-मुक्की की। सरकार को यह मंजूर है कि बच्चे तबेले में पढ़ें, लेकिन अगर हम इसे ठीक कराने की आवाज उठाएं तो यह मंजूर नहीं है। बाहरी एंट्री पर बैन लगाने जैसे आदेश सिर्फ अपनी कमियों को छिपाने के लिए जारी किए जा रहे हैं।'

जयपुर में दो स्कूलों के निरीक्षण का था कार्यक्रम

सीजेपी की टीम ने मंगलवार को जयपुर के दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों के निरीक्षण का समय तय किया था।

सुबह 8:00 बजे: सांगानेर क्षेत्र के रामपुरा कंवरपुरा स्थित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा।

सुबह 11:30 बजे: वाटिका रोड स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण, जहां छत गिरने की शिकायतें सामने आई थीं।

सरकारी स्कूलों में बाहरी एंट्री बैन- गरमाई राजनीति

राजस्थान सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी कर राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अचानक प्रवेश, वीडियोग्राफी करने और बिना पूर्व स्वीकृति के सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।

शिक्षा विभाग का तर्क है कि इससे पठन-पाठन का माहौल प्रभावित होता है और बच्चों की गोपनीयता का उल्लंघन होता है। वहीं, विपक्षी संगठनों का दावा है कि इस तरह के कड़े आदेशों का इस्तेमाल जर्जर भवनों, शिक्षकों की कमी और आधारभूत सुविधाओं के अभाव को जनता की नजरों से छिपाने के लिए किया जा रहा है। रामपुरा कंवरपुरा की इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

159 views