Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

EDITOR'S NEWS

बड़ी खबर: भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल, PM MODI की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया

बता दें कि संजय दत्त ने 2006 में फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में काम किया था. फिल्म में उन्होंने गांधीगिरी का मैसेज दिया. फिल्म को राजकुमार हिरानी ने बनाया. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में अरशद वारसी भी भी नजर आए थे. विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी

A

By Editorial Desk

Published: Oct 04, 2026 10:35 PM • 4,858 views

Share
बड़ी खबर: भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल, PM MODI की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया 4,858 views

भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरलशेखर टूनाइट' के गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में संजय दत्त ने नेताओं की तस्वीरों, विदेश यात्राओं और डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर तंज कसा. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी रिएक्ट किया.

विजय कुमार/DAILY INDIATIMES

एक्टर संजय दत्त को शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में देखा गया. गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में संजय दत्त पहुंचे. यहां उन्होंने 'मुन्ना भाई' वाले अंदाज को एक पॉलिटिकल सटायर में बदल दिया. उन्होंने पांच मिनट के लिए खुद को भारत का प्रधानमंत्री माना और 'मुन्ना भाई' वाले अंदाज में मैसेज दिया. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी बात की.

संजय दत्त ने नेताओं की तस्वीरें, विदेश दौरे और ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर तंज कसा और 'गांधीगिरी' अपनाने के लिए कहा. उन्होंने देश के हालात पर भी बात की और कहा कि वो अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं कर पाते हैं.

संजय दत्त ने कहा ये

संजय दत्त ने कहा, 'इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं. यहां पर शांति होनी चाहिए. अब मैं इस देश में पहले जैसी शांति फील नहीं कर पाता हूं. हम इंडियन बड़े दिल वाले लोग हैं. हम सभी का खुले दिल से स्वागत करते हैं. हमने बहुत कुछ दिया है. हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए. मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आ जाएं. पीस बनता है प्यार और प्यार आता है गांधीगिरी से.'  इसके अलावा संजय दत्त ने 5 मिनट के लिए खुद को देश का प्रधामंत्री मानकर देश की जनता को मैसेज दिया. उन्होंने खुद को मुन्नाभाई वाले स्टाइल में ये मैसेज दिया. उन्होंने कहा, 'चलो देश में कुछ चल रेला है. मेरे प्यारे देशवाशियों, आज अपुन आपका पीएम बनके खूब खुश हुआ. बोले तो बॉडी में अजीब टाइम का तरंग दौड़ रे ला है. बोले तो इतना बड़ा देश है और इतने सारे लोग हैं और अब हम सबकी जिम्मेदारी अपुन के ऊपर है. लेकिन आप लोग एकदम टेंश नहीं लेने का. अपुन इस खुशी को सेलिब्रेट करने विदेश नहीं जाने वाला है. अपुन इधरिच रहेगा. आप सब लोगों के बीच. नहीं तो पीएम और जनता में कनेक्शन कैसे बनेगा.'

संजय दत्त नेे आगे कहा, 'अपुन गांधी जी को बहुत मानता है. गांधीजी के तीन बंदर सबको पता हैं. बुरा देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो. लेकिन आज एक चौथा बंदर भी मांगता है, बुरा देखेगा तो उसे ठीक कौन करेगा. तीनों बंदर आंख, कान और मुंह बंद करके बैठ जाएगा तो देश कैसे चलेगा.'

इसके अलावा संजय ने कहा, 'और अपुन को देश के लिए बहुत कुछ करने का मौका मिला है पीएम बनके तो अपुन एक और काम करेगा. जहां जहां पीएम का फोटो लगा है ना, अपुन उसको एकदम कम कर देगा. देश को देश का फोटो दिखना चाहिए. जहां अपना फोटो लगाने का मन करे वहां गांधी जी का फोटो लगाने का. बोले तो गांधी जी के विचार देखने ज्यादा जरूरी है, अपुन का फोटो देख के जनता क्या करेगा? बोले तो अपना फोटो अपुन बाद में भी खिंचवा सकता है. लेकिन देश को पहले फ्रेम में लगाने का.'

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर संजय दत्त ने कहा ये 

इसके बाद संजय ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'अगर देश को फ्रेम में लाने का है तो थोड़ा दुनिया को भी फ्रेम में लाना पड़ेगा. बोले तो अपुन देख रहा है कि ट्रंप मामू पुरी दुनिया को आउट ऑफ फ्रेम करने में लगा है. देखो ट्रंप मामू ज्यादा टंटे नहीं पालने का. दुनिया में मिसाइल वैसे ही बहुत हो गया है. अब थोड़ा प्यार भी एक्सपोर्ट करने का. कहीं मिसाइल भेजने का मन करे तो पहले गुलदस्ता भेजने का. किसी को धमकी देने का मन करे ना तो उसे फोन करके घर बुलाने का और चाय पीते पीते बात सुलझाने का.'

आखिर में संजय दत्त ने कहा, 'अपुन आ रेला है अमेरिका तुमको जादू की झप्पी देने.'

लगे रहो मुन्ना भाई' में दिखे थे संजय दत्तबता दें कि संजय दत्त ने 2006 में फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में काम किया था. फिल्म में उन्होंने गांधीगिरी का मैसेज दिया. फिल्म को राजकुमार हिरानी ने बनाया. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में अरशद वारसी भी भी नजर आए थे. विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी

4,858 views