Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

DELHI NEWS/RAVINA SINGHAL/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

UPSC Student Murder News: दिल्ली में UPSC स्टूडेंट रामकेश मीणा की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। मुरादाबाद की फोरेंसिक साइंस स्टूडेंट अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप के साथ मिलकर उसकी हत्या की और किताबों से चिता सजाकर शराब-घी डालकर लाश को जला दिया

UPSC Student Murder News Hindi: दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। मुरादाबाद की अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। रामकेश की हत्या के बाद आरोपी जोड़े ने उसके शव को किताबों से बनी चिता पर रखकर शराब और घी डालकर जला दिया।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अमृता ने क्राइम वेब सीरीज देखकर हत्या का प्लान बनाया था। 5 अक्टूबर की रात गला घोंटने के बाद शव जलाकर हादसे जैसा सीन रचा गया।

सालों पुराना अफेयर

अमृता और सुमित की प्रेम कहानी करीब छह साल पुरानी है। अमृता महज 17 साल की उम्र में एक शादीशुदा गैस डिलीवरी बॉय के प्यार में पड़ गई थी। पिता के मुताबिक, बेटी की सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोनों की मुलाकात कराई थी। धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि अमृता ने अपने पेरेंट्स से बगावत कर दी। 2023 में परिवार ने अखबार में इश्तहार तक छपवाया- “हमारा अपनी बेटी से कोई नाता नहीं है।”

फोरेंसिक साइंस की पढ़ाई के बहाने बनाई लव लाइफ की स्टोरी

पिता राजवीर सिंह चौहान बताते हैं कि अमृता ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में BSc फोरेंसिक साइंस में दाखिला लिया, लेकिन पूरे साल कॉलेज नहीं गई। वो बस से उतरकर सुमित के साथ चली जाती थी। बाद में पता चला कि उसने क्लासेज छोड़कर लिव-इन रिलेशनशिप शुरू कर दिया था। जब परिवार ने टोका, तो उसने कहा कि आप मेरी फ्रीडम छीन रहे हैं।

112 पर कॉल करके पिता को फंसाया

अमृता का झुकाव इतना बढ़ गया कि एक रात जब पिता ने उसे फोन पर सुमित से बात करते पकड़ा, तो सुमित ने डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस रात में ही घर पहुंच गई। पिता ने बताया कि जिस बेटी को बचपन से दुलार दिया, वही हमारे खिलाफ गवाही देने लगी। इस घटना के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और पिता ने बेटी से संपर्क तोड़ने का फैसला किया।

रेप केस से छेड़छाड़ तक झूठे आरोपों से बढ़ी दूरी

जब परिवार ने अमृता को समझाने की कोशिश की, तो उसने दावा किया कि सुमित ने उसके साथ जबरन रेप किया और वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा है। इस पर पिता ने मझोला थाने में शिकायत की। हालांकि परिवार ने सोच-समझकर FIR में सिर्फ मारपीट और छेड़छाड़ की बात दर्ज करवाई। सुमित ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ले ली, लेकिन दोनों का रिश्ता वहीं खत्म नहीं हुआ।

नींद की गोलियां देकर घरवालों को बेहोश किया, कैश और गहने लेकर भागी

अमृता ने एक दिन अपने पेरेंट्स को नींद की गोलियां खिला दीं और घर से 20,000 रुपये कैश और गहने लेकर भाग गई। पिता बताते हैं कि उसके फोन में सुमित का मैसेज मिला था। घरवालों को सुलाकर कैश लेकर चली आओ।अमृता बाद में काशीपुर में मौसी के घर गई और वहीं से सुमित को बुला लिया। इस दौरान उसने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दी कि वे उसे मार रहे हैं।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *