Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

VVIJAY KUMAR JOURNALIST/DAILY INDIATIMES/29 09 2025

Chaitanyananda Saraswati Case Update: जानिए, कौन है डर्टी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती? कमरा नंबर 101 में रुकने वाले बाबा पर आरोप है कि वह लड़कियों के बाथरूम में नजर

रखता था।

Chaitanyananda Saraswati Case Update: उत्तर प्रदेश के आगरा से चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार किया गया है। बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

लड़कियों के बाथरूम में कैमरा लगाकर रखता था नजर

पुलिस के मुताबिक, बाबा जिस संस्थान का डायरेक्टर था उसकी 16 छात्राओं ने पूछताछ के दौरान कहा है कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। साथ ही जांच में खुलासा हुआ है गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त रूप से कैमरे लगाकर चैतन्यानंद सरस्वती नजर रखता था। स्वामी चैतन्यानंद के मोबाइल फोन से ये कैमरे जुड़े हुए थे।बीजेपी नेता के होटल में रुका था चैतन्यानंद सरस्वतीस्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर बीजेपी नेता के होटल के कमरा नंबर 101 में रुका हुआ था। शनिवार देर रात आगरा के ताजगंज इलाके के होटल से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चैतन्यानंद सरस्वती से दिल्ली पुलिस ने करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया। EWS छात्रवृत्ति के तहत PGDM पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप चैतन्यानंद पर है।

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ओडिशा में पार्थ सारथी नाम से जन्मा स्वामी चैतन्यानंद खुद को धार्मिक गुरू बताता है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का डायरेक्टर वह रह चुका है। कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा पीठम से उसका संबंध बताया जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि उसका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जैसे संस्थानों से शैक्षणिक जुड़ाव रहा है।

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती लड़की को कहता था ‘स्वीट गर्ल’

चैतन्यानंद सरस्वती पर 2016 में FIR करवाने वाली लड़की ने उसमें कहा था कि चैतन्यानंद के संस्थान में उसने 8 महीनों का समय बिताया। लड़की ने जिंदगी का सबसे खराब दौर इसे बताया। पीड़िता के मुताबिक, चैतन्यानंद उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। इसके बाद उसने पीड़िता को ‘स्वीट गर्ल’ कहना शुरू कर दिया।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *