Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

भगवान व‍िष्‍णु के वराह और नरसिम्‍हा अवतार पर बनी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘महावतार नरस‍िम्‍हा’ की ऑस्‍कर की रेस में एंट्री हो गई है। यह बेस्‍ट एन‍िमेटेड फीचर फिल्‍म कैटेगरी में दुनिया की कुल 35 फ‍िल्‍मों के साथ शॉर्टलिस्‍ट हुई है। जानिए क‍िन 5 फ‍िल्‍मों से इसे कड़ी टक्‍कर म‍िलने वाली है।

NIMISHA SHARMA/MUMBAI/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

डायरेक्टर अश्विन कुमार की पौराणिक कथाओं पर बनी एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचा था। महज 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने देश में 251.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 326.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया। यह भारत में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्‍म का रिकॉर्ड है। अब 16 मार्च 2026 को होने वाले 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्‍कर अवॉर्ड में इस फिल्म से देश की उम्‍मीदें जुड़ गई हैं। Oscars की एनिमेटेड फीचर फिल्‍म कैटेगरी में ‘महावतार न‍रसिम्‍हा’ शॉर्टलिस्‍ट हो गई है। इसे दुनियाभर की 35 दमदार फिल्मों में शामिल किया गया है।

महावतार नरसिम्‍हा’ को ऑस्‍कर की रेस में तब शामिल किया है, जब इसे यूनाइटेड स्टेट्स में इसे क्वालिफाइंग कमर्शियल थिएटर में रिलीज किया गया। एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए योग्‍यता के नियम के मुताबिक, अमेरिका में एक ही जगह पर लगातार कम से कम 7 दिन तक, हर दिन कम से कम 3 शोज में दिखाए जाने के बाद इसे शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। नियम यह भी है कि इनमें से एक शो शाम 6 बजे से रात 10 बजे के प्राइम टाइम के बीच होनी चाहिए थी।

भगवान विष्णु के वराह और नरसिम्हा अवतार की है कहानी

होम्‍बले फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ भगवान विष्णु के दो अवतारों, वराह और नरसिम्हा की कहानी है। यह 7 फिल्मों की सीरीज ‘महावतार सिनमैटिक यूनिवर्स’ का पहला पार्ट है। यह फिल्‍म भारत में थिएटर्स में ब्‍लॉकबस्‍टर साबित होने के बाद अब OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर भी स्ट्रीम हो रही है।

मेकर्स अब लाने वाले हैं ‘महावतार परशुराम

महावतार नरसिम्हा’ भारतीय सिनेमाघरों में 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इसे 2D और 3D वर्जन में रिलीज किया गया था। इसने भारत में कमाई के मामले में साल 2019 की ‘द लायन किंग’ और ‘कोचादइयां’ को पीछे छोड़ दिया। मेकर्स अब महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम ‘महावतार परशुराम’ है।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *