Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

GAYATRI RANA/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

नई दिल्ली. लाल किला मेट्रो स्ट्रेशन के पास सोमवार को एक कार में धमाके से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि धमाके की वजह से वहां पास खड़ी तीन गाड़ियों में भी आग लग गई. धमाके में 9 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई घायल हुए हैं. यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुआ है. जांच के लिए सादिक़ नगर स्पेशल सेल यूनिट मौके पर पहुंच गई है.

ब्लास्ट इतना भयानक है कि चारों तरफ उसके मलबे बिखरे पड़े हैं. आग की लपटें भी दिखाई दे रही हैं. धमाके की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. नोएडा और गुरुग्राम पुलिस अलर्ट हो गई है.दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बहुत तेज ब्लास्ट हुआ है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी और बाकी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि ब्लास्ट किस तरह का है?  फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच रहे हैं, जो यह पता लगाएंगे कि आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है.

गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक लाल क़िले के पास ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी है जिसके बाद आग लगी है. किस वजह से ये धमाका हुआ है? इसकी जांच तत्काल प्रभाव से केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा भी शुरू कर दी गई है. केन्द्रीय एजेंसी एनआईए और एनएसजी की टीम भी मौक़े पर पहुंच रही हैं, जो थोड़ी देर में धमाके के वजह की जांच करेगी

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *