
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकवादी समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ ने बुधवार 29 अक्टूबर 2025 को धमकी दी है। और SFJ के लीडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सिंगर का 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉन्सर्ट को भी बंद करने की धमकी दी है। और ये सब इसलिए क्योंकि ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के एक एपिसोड में दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए।

समूह ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को बंद करने का ऐलान किया है। क्योंकि उस दिन अकाल तख्त साहिब, सिख ‘नरसंहार स्मरण दिवस’ के रूप में मनाता है। संगठन का ये फैसला अमिताभ के पैर छूने के कुछ दिनों के बाद आया है, जिन पर SFJ ने 1984 के सिख विरोधी दंगे में ‘भीड़ को उकसाने’ का आरोप लगाया था।
दिलजीत पर अपमान करने का आरोपगुरपतवंत ने कहा कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन को इज्जत देकर ‘1984 के सिख नरसंहार के हर एक पीड़ित, विधवा और अनाथ का अपमान किया है।’ संगठन का दावा है कि अमिताभ ने 31 दिसंबर, 1984 में हिंदुस्तानी भीड़ को सार्वजनिक रूप से उकसाया था और खून का बदला खून जैसे नरसंहारी नारा लगाया था। और इसके बाद पूरे भारत में 30,000 से ज्यादा सिख महिला-पुरुष और बच्चे मारे गए थे।

https://dailyindiatimes.in/latest-news/latest-news-14/






VISHNU AGARWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM


शटडाउन से घुटने लगा है अमेरिका की इकॉनमी का दम, छोटे कारोबारियों पर सबसे ज्यादा असरअमेरिका में आजकल शटडाउन चल रहा है। लाखों कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है। इस कारण वे खर्च नहीं कर पा रहे हैं। इससे इकॉनमी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पिछले शटडाउन में अमेरिका को 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन है और हाल फिलहाल इसके खत्म होने के कोई आसार नहीं हैं। इसका असर अब अमेरिका की इकॉनमी पर भी पड़ता दिख रहा है। खासकर छोटे कारोबारियों को शटडाउन के कारण टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उनका बिजनेस अटक गया है। इसके साथ ही फेडरल गवर्नमेंट के लाखों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण वे अपनी बचत को खर्च करने से बच रहे हैं। यह सब ऐसे समय हो रहा है जबकि अमेरिका की फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 38 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है।

शटडाउन के कारण सरकार के कई जरूरी कामकाज रुक गए हैं। इनमें लेंडिंग और टैक्स क्रेडिट की प्रोसेसिंग शामिल है। माना जा रहा है कि अगर शटडाउन की स्थिति लंबे समय तक चलती है तो कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर सकती हैं। इसकी वजह यह है कि लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। इस कारण कई कंपनियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। मसलन लोगों ने बाहर खाना-पीना कम कर दिया है जिससे रेस्टोरेंट्स की इनकम पर असर पड़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण कई बिजनेस को संभलने में कई महीने लग गए थे और अब शटडाउन ने उनकी हालत एक बार फिर खराब कर दी है।
क्यों हुआ शटहाउन?
पिछली बार अमेरिका में शटडाउन 22 दिसंबर 2018 को शुरू हुआ था और 25 जनवरी, 2019 तक 35 दिन चला था। यह अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबा शटडाउन था। इससे अमेरिका की इकॉनमी को 3 अरब डॉलर की चपत लगी थी। अमेरिका की सरकार को अपने खर्च चलाने के लिए फंड की जरूरत होती है। यह फंड कर्ज लेकर पूरा किया जाता है। इसके लिए एक बिल अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में लाया जाता है। लेकिन इस बार फंडिंग बिल को संसद की मंजूरी नहीं मिली जिससे 1 अक्तूबर से देश में शटडाउन हो गया।

Taj Hotel Mumbai Viral Video: Shraddha Sharma कुर्सी पैर रखकर बैठीं, किसने टोका? Kolhapuri Chappalताज होटल में डिनर के लिए गईं औऱ पालथी मारकर कुर्सी पर बैठी… इस दौरान मैनेजर ने आकर कहा कि आपका इस तरह से बैठना एक गेस्ट को अंकंफर्टेबल कर रहा है… श्रद्धा शर्मा नाम की लड़की ने इस वाकिए को बताते हुए इस बात पर नाराजगी जाहिर की… सुनिए




