राजस्थान की हवा भी अब जहरीली होती जा रही है। चार ऐसे जिले हैं राजस्थान में जहां का एक क्यूआई स्तर 300 के पार चला गया है और आठ ऐसे जिले हैं जिनका एक क्यूआई स्तर 200 के पार चला गया है
आपकी आवाज़/DEEPANSHI/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM
राजस्थान की हवा भी अब जहरीली होती जा रही है। चार ऐसे जिले हैं राजस्थान में जहां का एक क्यूआई स्तर 300 के पार चला गया है और आठ ऐसे जिले हैं जिनका एक क्यूआई स्तर 200 के पार चला गया है। यानी कि हवा प्रदूषित हो गई है। चार कौन से जिले हैं यह आपको बताएंगे। और आठ ऐसे कौन से जिले हैं शहर हैं जहां पर हवा प्रदूषित हो गई है। 200 से ऊपर एक्यूआई चला गया है। अगर एक्यूआई की बात करें तो 300 पार का मतलब होता है कि बहुत खतरा होना। यानी आपको सांस की बीमारी हो सकती है। फेफड़ों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। और अगर एक्यूआई 200 के पार चला गया है। 200 300 के बीच में है तो इसका मतलब होता है कि सांस लेने में हर किसी को दिक्कत होगी। हालांकि दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां एक्यूआई 500 पार तक है। यानी कि यह बहुत गंभीर अवस्था में है और जो लोग स्वस्थ भी हैं उन लोगों को भी अब सांस लेने में दिक्कत या गंभीर बीमारी हो सकती है। ये इस तरह का एक एक्यूआई है। अब अगर चार शहरों की राजस्थान की बात करें जहां पर एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। उसमें जयपुर है, भिवाड़ी है। इसके अलावा टोंक है। यह वो जगह हैं जहां पर एक्यूआई बहुत बढ़ा हुआ है। 300 के पार पहुंच गया है। वहीं अगर आठ जिलों की बात करते हैं तो उन आठ शहरों में राजस्थान के भरतपुर है। इसके अलावा बीकानेर है, जोधपुर है, जैसलमेर है, श्रीगंगानगर है, नागौर है। यह वो तमाम जगह हैं जहां पर एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है। तो अगर आप इन तमाम जगहों पर रहते हैं तो अपना ख्याल रखें। अगर आपको बहुत जरूरत लगती है तभी घर से बाहर आपको निकलना है। अदरवाइज आप घर से बाहर मत जाइए और अगर जाते भी हैं तो N95 मास्क लगा कर जाइए या N99 मास्क जो है वो लगा के जाइए। कोशिश कीजिए ज्यादा से ज्यादा पानी का इंटेक आपको करना है और अगर अस्थमैटिक प्रॉब्लम किसी को है तो आप लोग घर में एयर प्यूरीिफायर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि आप घर से बाहर अभी इस वक्त में ना ही निकलें।