
सूफ़ी खान/मुंबई/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM
दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं’, ममता कुलकर्णी का अंडरवर्ल्ड डॉन पर विवादित बयान, कहा- उसने बम ब्लास्ट नहीं करवाएबॉलीवुड का दिग्गज एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कई फिल्मों में काम किया और फिर अचानक गायब हो गईं। 25 साल बाद जब वो भारत लौटीं, तब से ही किसी ने किसी विवाद का हिस्सा बनी हुई हैं। अब एक्ट्रेस ने दाऊद इब्राहिम को लेकर विवादित बयान दे दिया है और कहा कि वो आतंकवादी नहीं है

पुराने 90 के दशक में बॉलीवुड ग्लैमर और शोहरत का पर्याय रहीं ममता कुलकर्णी अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं, जिनकी जिंदगी कई घोटालों और अफवाहों के कारण उथल-पुथल सी हो गई। अपने बोल्ड रोल्स और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली ममता कुलकर्णी की प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी, लेकिन उतनी ही जल्दी अंडरवर्ल्ड से उनके जुड़ाव और एक कुख्यात ड्रग मामले में संलिप्तता ने उनकी प्रसिद्धि को फीका कर दिया।

ममता कुलकर्णी के जीवन के सबसे चर्चित पहलुओं में से एक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ उनके कथित संबंध थे। 1998 में, राजन के साथ उनके संबंधों की अफवाहें फैलने लगीं, जो मीडिया में गर्म विषय बन गया। ‘चाइना गेट’ के सेट पर हुई एक घटना के बाद ममता कुलकर्णी का अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव और बढ़ गया। राजकुमार संतोषी के साथ मतभेद होने के बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था। कथित तौर पर, राजन से धमकियां मिलने के बाद, कुलकर्णी फिल्म में वापस लौट आईं। फिल्म की असफलता उनके लिए एक बड़ा झटका थी और उन्होंने संतोषी पर उनके प्रति यौन संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

ममता कुलकर्णी ने दाऊद पर की बातअब सालों बाद ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड के एक बहुत बड़े डॉन का नाम ले लिया है। उन्होंने कहा है कि ‘दाऊद इब्राहिम कोई आतंकवादी नहीं है’। ममता ने कहा, ‘दाऊद न कोई आतंकवादी है और न बम ब्लास्ट जैसी किसी भी घटना में उसका नाम कभी नहीं आया है। मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने एक साजिश के तहत उसे बदनाम किया है। किसी को गुनहगार होने के लिए आरोप साबित होने चाहिए, प्रचार करने से कोई अपराधी नहीं हो जाता है


