
ग्राहकों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की जबकि रेस्टोरेंट प्रबंधक का कहना है कि लड़की ने वेटर को थप्पड़ मारा जिसके बाद विवाद बढ़ा।
VIJAY KUMAR AND JOURNALIST DEV KUMAR SHARMA की खास REPORT

जयपुर के नाहरगढ़ किले के पड़ाव रेस्टोरेंट में युवतियों और रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच भारी हंगामा हुआ। मामूली बहस मारपीट में बदल गई जिसमें रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने ग्राहकों पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की जबकि रेस्टोरेंट प्रबंधक का कहना है कि लड़की ने वेटर को थप्पड़ मारा जिसके बाद विवाद बढ़ा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में रविवार को भारी बवाल हो गया।बताया जा रहा है कि ये हंगामा उस समय हुआ, जब खाना खाने के लिए आईं युवतियों और उनके साथ आए लोगों की रेस्टोरेंट स्टाफ से बुक सीट को लेकर कहासुनी हो गई।शुरुआत में ये बहस मामूली रही, लेकिन देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी एकजुट हो गए और ग्राहकों पर टूट पड़े। वहीं, इस झगड़े के दौरान जो लोग बीच बचाव में आए उन्हें भी पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानिए पूरा मामलादरअसल, ये पूरा घटनाक्रम राजस्थान पर्यटन विभाग के अधीन आने वाले पड़ाव रेस्टोरेंट का है। यहां पर रविवार रात के करीब 8 बजे कुछ ऐसा हुआ जो सामान्य नहीं थी। रेस्टोरेंट पर इस दौरान कुछ युवक और युवतियां खाना खाने के लिए आए। इसी दौरान वहां पर वेटर से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी धीरे-धीरे नोकझोंक में बदली और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।

JJOURNALIST DEV KUMAR SHARMA


VIJAY KUMAR JOURNALIST/DAILY INDIATIMES/JAIPUR NEWS/08 09 2025

जयपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी पर 150 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, विदेशों में निवेश के सुराग, करोड़ों रुपए बरामद
जयपुर में ईडी और आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जमीन कारोबारी ज्ञानचंद अग्रवाल समेत कई रियल एस्टेट कॉलोनाइजर्स पर शिकंजा। 1250 करोड़ के कैश लेन-देन का खुलासा, 9.5 करोड़ नकद बरामद, फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त
जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी जयपुर में 150 करोड़ रुपए से अधिक के जमीन घोटालों के मामले में जमीन कारोबारी ज्ञानचंद अग्रवाल और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर चार दिन तक चली कार्रवाई में कई ठोस सबूत जुटाए हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बेहिसाब नकदी, डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, हार्ड डिस्क और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।

जयपुर शहर के छह रियल एस्टेट कॉलोनाइजर्स पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार छठे दिन भी जारी रही। रविवार तक जांच में 1250 करोड़ रुपए के कैश लेन-देन का खुलासा हुआ है।
ईडी ने यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस की ओर से दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर की है, जिनमें ज्ञानचंद अग्रवाल पर जमीन हड़पने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं।
इसके अलावा आयकर टीम ने 9.5 करोड़ रुपए नकदी भी बरामद की है। जांच में एक लाउड सर्वर भी मिला है, जिसमें करोड़ों रुपए के लेन-देन का ब्योरा दर्ज है।गौरतलब है आयकर विभाग ने मंगलवार (2 सितंबर) को शहर के प्रमुख रियल एस्टेट समूहों के 28 ठिकानों पर पर कार्रवाई शुरू की थी।





