Daily India Times

Spread the love

DAILY INDIATIMES के लिए DEV KUMAR SHARMA की रिपोर्ट

Jaipur: देर रात दो बजे आई धमाके जैसी आवाज, दो लोगों की मौत, कई लोग घायल, देखें तस्वीरें…

House Collapsed In Jaipur: बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने कुछ दिन पहले ही ये मकान बंगाली परिवार को किराये पर दिया था। मामला सुभाष चौक थाना इलाके का है।

Jaipur Rain News: राजधानी जयपुर में लगातार बारिश के चलते अब वॉल सिटी इलाके में बड़ी घटना हुई है। देर रात एक मकान गिरा है और उसके मलबे के नीचे दबने के कारण दो लोगों की मौत की सूचना है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस सवेरे तक बचाव कार्य में लगी रही और चार से पांच लोगों को अचेत एवं जख्मी हालत में बाहर निकाला गया। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने कुछ दिन पहले ही ये मकान बंगाली परिवार को किराये पर दिया था। मामला सुभाष चौक थाना इलाके का है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रामकुमार धावाई वाली गली की है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते पुराने मकान में तेजी से सीलन बढ़ रही थी। मकान का कुछ हिस्सा जर्जर भी हो चला था। मकान मालिक ने यह मकान कुछ दिन पहले ही किराये पर दिया था। इसमें करीब सात से आठ लोग रह रहे थे। देर रात दो बजे अचानक चीख पुकार मची। लोगों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ को भी जानकारी दी।

रजिया आलम उत्तर प्रदेश/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM/05092025

जिंदा रहना चाहती हो तो दो 500 करोड़’, महिला जज से मांगी गई रंगदारी; खूंखार डाकू…

UP Crime: एक महिला जज को धमकी देकर उनसे 500 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। 70 साल के बुजुर्ग ने महिला जज को धमकी भरा पत्र लिखा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 74 साल के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने मध्य प्रदेश के रीवा जिले की एक महिला जज को 500 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग वाला नोट भेजा।

प्रयागराज से भेजा गया महिला जज को फिरौती वाला नोटपुलिस के मुताबिक, रीवा जिले की त्योंथर अदालत में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहिनी भदौरिया को 2 सितंबर को डाक से धमकी भरा पत्र मिला। 28 अगस्त को प्रयागराज से भेजे गए इस पत्र में महिला जज को चेतावनी दी गई थी, “अगर जिंदा रहना है तो पैसे दे दो”। साथ ही 500 करोड़ की डिमांड की गई। इस पत्र पर “संदीप सिंह” नाम के एक व्यक्ति के हस्ताक्षर थे। जो खूंखार डाकू हनुमान गिरोह का कथित सहयोगी बताया जाता है।

फोरेंसिक जांच से खुला राजमहिला जज की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एक टीम का गठन किया। जिसके बाद पत्र कहां से भेजा गया है इस बारे में पता लगाया गया। शुरूआत में पुलिस को प्रयागराज निवासी संदीप सिंह पर शक हुआ और उसकी लिखावट के नमूने लिए गए। हालांकि गांव में पूछताछ और फोरेंसिक जांच से पता चला कि संदीप सिंह को फंसाया जा रहा था।

फिरौती का नोट लिखकर रची साजिशपुलिस जांच से पता चला कि देवराज सिंह की संदीप सिंह से निजी दुश्मनी थी, जिसने कथित तौर पर कुछ हफ्ते पहले उस पर हमला किया था। इसको लेकर देवराज ने प्रयागराज के बारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वह की गई कार्रवाई से असंतुष्ट था। फिर उसने संदीप सिंह के नाम से फिरौती का नोट लिखकर उसे फंसाने की साजिश रची।

मामले में SP ने क्या कहा?मामले को लेकर SP विवेक सिंह ने कहा, “पूछताछ के दौरान, देवराज सिंह ने स्वीकार किया कि वह संदीप को झूठे मामले में फंसाकर उससे बदला लेना चाहता था। उसने मामले को असली दिखाने के लिए जज से 500 करोड़ रुपये की मांग की, ताकि संदीप फंस जाए।” देवराज सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर त्योंथर कोर्ट में पेश किया गया।पुलिस ने रजिस्टर्ड डाक रसीद समेत सभी सबूत जब्त कर लिए हैं।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *