Daily India Times

Spread the love

DAILY INDIATIMES/EDITORIAL/07072025

पुलवामा हमले को लेकर FATF का बड़ा खुलासा, कहां से खरीदा गया था विस्फोटक?

FATF की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आतंकवादी अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल मनी ट्रांसफर के जरिए हमलों की फंडिग कर रहे हैं। 2019 के पुलवामा हमले में अमेजन से खरीदे गए ईपीओएम का इस्तेमाल हुआ, जबकि 2022 के गोरखनाथ मंदिर हमले में आरोपी ने VPN के जरिए PayPal से 6.7 लाख रुपये विदेश भेजे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले और गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले को लेकर FATF की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे आतंकी अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और डिजिटल मनी ट्रांसफर का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह चौंकाने वाली बात बताई गई है कि अधिकतर देशों के पास इससे निपटने का कोई ठोस तरीका नहीं है।FATF की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 के पुलवामा हमले के लिए आतंकियों ने विस्फोटक के लिए ईपीओएम अमेज़न से खरीदा था। इसका इस्तेमाल ब्लास्ट को और अधिक खतरनाक बनाने के लिए किया गया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में साल 2019 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) को जिम्मेदार ठहराया गया था।

FATF ने कहा कि आतंकी हमलों के लिए अब नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल मनी ट्रांसफर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जून 2025 में FATF ने पहलगाम हमले की निंदा की और देशों से आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने का आह्वान किया था। FATF की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कई देश आज भी आतंकी संगठनों की मदद कर रहे हैं।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *