Daily India Times

Spread the love

देदेवेन्द्र सिंह/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM/12 JULY 2025

राजस्थान में हथियार तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड निकला UP का गुलाम हुसैन, 4 महीने पहले की योगी की पुलिस ने मारी थी गोली!

Rajasthan News: राजस्थान एजीटीएफ और प्रतापगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में यूपी के कुख्यात अंकल गैंग के शूटर गुलाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। गुलाम हुसैन, प्रवीण उर्फ अंकल के लिए हथियार सप्लाई करता था और राजस्थान, बिहार, दिल्ली तक हथियारों की तस्करी करता था। पढ़ें पूरी क्राइम स्टोरी

जयपुर: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और प्रतापगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हथियार तस्करी के मामले में यूपी की कुख्यात अंकल गैंग के एक प्रमुख बदमाश गुलाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। गुलाम हुसैन, गैंग लीडर प्रवीण उर्फ अंकल के लिए हथियारों की सप्लाई का काम देखता था और राजस्थान सहित बिहार और दिल्ली तक हथियार पहुंचाता था। करीब चार महीने पहले ही यूपी में योगी सरकार की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गुलाम को गोली लगी थी।

एडीजी दिनेश एमएन ने जानकारी दी कि 28 जून को एजीटीएफ ने झालावाड़ निवासी राकेश राठौड़ को प्रतापगढ़ में गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, देसी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर बांसवाड़ा जेल में बंद एमपी के कुख्यात अपराधी सलमान को प्रॉडक्शन वारंट पर लिया गया।

प्रतापगढ़ से खुला हथियार तस्करी का राज

सलमान की पूछताछ के बाद छोटी सादड़ी से बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस जब्त किए गए। इस कार्रवाई के बाद टीम ने यूपी की जेल में बंद प्रवीण उर्फ अंकल और ऐटा स्थित गायत्री गन हाउस के मालिक समेत करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार और कारतूस

पूछताछ में सामने आया कि गुलाम हुसैन ही पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था, जो अंकल गैंग के इशारे पर हथियारों की आपूर्ति करता था। गुलाम को 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के रसूलपुर इलाके में तीन साथियों सहित एक पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ के दौरान हुसैन के पैर में गोली भी लगी थी। हाल ही में वह जमानत पर रिहा होकर बाहर घूम रहा था।राजस्थान पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करी और गैंग नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *