Daily India Times

Spread the love

खेडली मोड पर पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का स्वागतहलैना (विष्णु मित्तल)कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों ने जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित खेडली मोड निकटवर्ती एक डीजल पम्प पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं करौली-धौलपुर के सांसद व पूर्व केबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव का स्वागत किया गया और डोटासरा एवं जाटव ने केन्द्र व राज्य सरकार को आमजन विरोधी बताते हुए कहा कि राजस्थान में हठधर्मी शासन कायम है और गैर कांग्रेस विधायक व सांसद सत्ता का लाभ उठा कर स्वयं के हित के कार्य कराने में रूचि ले रहे है। प्रदेश की जनता मंहगाई,विकास,पेयजल,बिजली,अपराध आदि को लेकर चिन्तित नजर आ रही है। उन्होने कहा कि शासन आते है और जाते है , लेकिन चुनाव के समय जनता से किए वायदे अवश्य पूरे किए जाते है। सत्ता प्राप्त होते ही भाजपा मद में आ गई,जो केवल अपने दलों के आला नेताओं की चापलूसी करने व्यस्थ है। इस अवसर पर तोताराम प्रधान,पूर्व उप प्रधान महेश मीणा,आशीष मालाहेडा,भूपेंन्द्र सिंह,फूल सिंह पाली,राजाराम भूतौली,किसन सिंह पप्पू,विस्सु देवा,दरव सिंह,रामवीर गुर्जर,रॉकी पथैना,बहादुर सिंह,खगेश कुमार आदि ने प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा,सांसद भजनलाल जाटव का स्वागत किया।

भरतपुर। जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर के अध्यक्ष दिनेश सूपा के नेतृत्व में कमालपुरा बॉर्डर स्थित सूपा पेट्रोल पंप पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जिले की सीमा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि पीसीसी चीफ डोटासरा सलेमपुर कला भुसावर में शहीद सत्येंद्र सिंह चौधरी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। स्वागत समारोह में पीसीसी, जिला, ब्लॉक, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, सेवादल और जनप्रतिनिधियों की ओर से डोटासरा का सम्मान करते हुए उन्हें साफा, 21 किलो की माला, शॉल और चांदी का मुकुट पहनाया गया।इस अवसर पर डोटासरा ने बरसात के बावजूद भारी संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकारें लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रही हैं और जनता की आवाज दबा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत के चक्कर में व्यस्त हैं और राजस्थान की जनता के हितों की उन्हें कोई चिंता नहीं।डोटासरा ने भरतपुर जिले की बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि जनता जल्द ही राजस्थान की राजनीतिक पर्ची बदलने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकट भविष्य में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों के लिए रणनीति बनाकर चलने का आह्वान किया।इससे पहले डोटासरा के दौरे के दौरान महुआ, भुसावर, राजा मंडी और खेड़ली मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद भजनलाल जाटव, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, जिला व प्रदेश नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल 

हलैना ( भरतपुर) कस्बा हलैना के प्राचीन और आस्था से भरपुर कटीनार महादेव बाबा मंदिर में विराजमान शिव जी के चरण 30 वर्ष बाद अतिराम सागर के जल ने छुए,ये मन्दिर 12वीं सदी का है और विदेशी शासकों ने मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही शिव जी की गर्दन काट दी लोगों की आज भी इस मन्दिर के प्रति भरपूर आस्था कायम है रोजाना लोग पूजा अर्चना करते हैं। सागर के जल शिवजी के चरण तक 30 वर्ष बाद छुआ जाने से लोग खुश हैं जिन्हें रवि की अच्छी फसल, बीमारी की रोकथाम की उम्मीद है। ये सागर 1995 तक बाणगंगा नदी के पानी से भरा उसके बाद इस नदी में पानी की आवक ना होने के कारण यह सागर सन 1995 से 2024 तक खाली पड़ा रहा इस वर्ष 2025 में अच्छी बरसात होने से सागर बरसात के पानी से भर गया और सागर का पानी मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया

VISHNU MITTAL JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM/BHARATPUR NEWS/07092025

भरतपुर के वैर भुसावर में जाट समाज का विशाल सम्मेलन, युवा प्रतिभाओं का सम्मान हुआ

हलैना (भरतपुर),बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर की ओर से गांव घाटरी में जाट सम्मेलन तथा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें कैबिनेट मंत्री झाबरमल खर्रा, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ सतीश पूनिया, समाजसेवी राजाराम मिल , पूर्व सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा , रालोद नेता संतोष फौजदार आदि ने भाग लिया। सभी का फूल माला सफा स्मृति सिंह भेंट का स्वागत किया गया और 101 किलो वजन की फूल माला पहनाई गई। वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के जाट बाहुल्य गांवों की प्रतिभाए 300 सम्मानित हुई। राजस्थान,हरियाणा,उत्तरप्रदेश,दिल्ली आदि राज्यों से भारी सख्यां में समाज के लोग शामिल हुए,जिसमें भरतपुर,डीग ,करौली,धौलपुर,जयपुर,अलवर,दौसा,टोंक,मथुरा,आगरा आदि जिले के लोगों की सख्यां अधिक रही। कार्यक्रम में बेहतरीन जाट समाज अध्यक्ष कप्तान सिंह चौधरी अन्नू ठाकुर पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *