Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
Popular / November 25, 2026

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST
PODCAST / October 8, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST
EDITOR'S OPINION / November 20, 2026

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
BEST WOMAN / November 25, 2026

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’

RAJASTHAN NEWS

JAIPUR NEWS: जयपुर: डेटिंग ऐप पर कॉलेज छात्रा से की दोस्ती, कार में घुमाने के बहाने ले गया और फिर की शर्मनाक हरकत

A

By Editorial Desk

Published: Nov 24, 2026 12:34 PM • Updated: Nov 24, 2026 • 48,996 views

Share
JAIPUR NEWS: जयपुर: डेटिंग ऐप पर कॉलेज छात्रा से की दोस्ती, कार में घुमाने के बहाने ले गया और फिर की शर्मनाक हरकत 48,996 views

जयपुर: डेटिंग ऐप पर कॉलेज छात्रा से की दोस्ती, कार में घुमाने के बहाने ले गया और फिर की शर्मनाक हरकत

VIJAY KUMAR/JAIPUR NEEWS/DAILY INDIATIMES/240112026/TUESDAY

राजधानी जयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर युवती को मिलने बुलाने और फिर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर युवती को मिलने बुलाने और फिर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डेटिंग ऐप पर अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से बातचीत शुरू की थी। इसके बाद उसे मिलने के बहाने कॉलेज के बाहर बुलाया और कार में घुमाने ले गया।

गांधीनगर थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमेर क्षेत्र के भीमपुरा निवासी दीपक कुमार झरवाल (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

डेटिंग ऐप पर दोस्ती और फिर मिलने बुलाया

पुलिस के अनुसार झालाना स्थित एक कॉलेज की छात्रा ने 20 नवंबर को हॉस्टल वार्डन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा ने बताया कि बम्बल डेटिंग ऐप के जरिये एक युवक ने खुद को 'दर्शील' बताकर उससे बातचीत की और 19 नवंबर को कॉलेज के बाहर मिलने बुलाया। आरोपी उसे काले रंग की कार में घुमाने ले गया, जहां दोनों ने बीयर पी। आरोप है कि कॉलेज लौटते समय युवक ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर आरोपी ने उससे छेड़छाड़ और मारपीट की।

छात्रा को कार से टक्कर मारी

छात्रा जब कार से उतरकर जाने लगी, तो आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कार से टक्कर मार दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों को जुटता देखकर आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा ने हॉस्टल पहुंचकर वार्डन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वार्डन के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने भीमपुरा, आमेर निवासी दीपक कुमार झरवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की कार और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

48,996 views