Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

RAJASTHAN NEWS

BHARATPUR/JAIPUR NEWS: Rajasthan: कैंसर नहीं था फिर भी भरतपुर की महिला को दी कीमोथैरेपी, मुंबई में जांच हुई तो TB निकली; अब 23.36 लाख का मुआवजा

उपचार के बाद भी आराम नहीं मिलने पर परिजन जनवरी 2023 में लक्ष्मी को मुंबई के टाटा स्मारक अस्पताल ले गए। वहां जांच में कैंसर की बजाय तपेदिक निकली। वृंदावन के श्री ब्रज सेवा समिति तपेदिक चिकित्सालय में भी इसकी पुष्टि हुई। तपेदिक का उपचार शुरू होने के बाद स्वास्थ्य में सुधार आया। अदालत ने माना कि गलत निष्कर्ष के कारण महिला को अनावश्यक रूप से गंभीर उपचार से गुजरना पड़ा और शारीरिक व मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 29, 2026 08:17 PM • Updated: Oct 09, 2026 • 127 views

Share
BHARATPUR/JAIPUR NEWS: Rajasthan: कैंसर नहीं था फिर भी भरतपुर की महिला को दी कीमोथैरेपी, मुंबई में जांच हुई तो TB निकली; अब 23.36 लाख का मुआवजा 127 views

Rajasthan: कैंसर नहीं था फिर भी महिला को दी कीमोथैरेपी, मुंबई में जांच हुई तो TB निकली; अब 23.36 लाख का मुआवजा

VISHNU AGRAWAL/DAILY INDIATIMES

पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची महिला को जांच रिपोर्ट के आधार पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता दिया गया। उसे कीमोथैरेपी जैसी कष्टदायक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

भरतपुर। पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची महिला को जांच रिपोर्ट के आधार पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता दिया गया। इसके बाद बिना दोबारा जांच कराए उसका कैसर का उपचार शुरू कर दिया और उसे कीमोथैरेपी जैसी कष्टदायक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मुंबई के टाटा स्मारक अस्पताल ले गए। वहां जांच में कैंसर की बजाय तपेदिक की पुष्टि हुई।

गलत निदान और उपचार के मामले में स्थायी लोक अदालत ने चिकित्सकीय लापरवाही मानते हुए डॉक्टर अस्पताल और संबंधित बीमा कंपनियों को 23 लाख 36 हजार 774 रुपए क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए है। स्थायी लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी गंभीर सिंह अध्यक्ष तथा सदस्य योगेश कुमार शर्मा और रजनीकांत शर्मा ने 24 अगस्त को फैसला सुनाया।

अधिवक्ता राजेश पचौरी ने बताया कि भरतपुर की पुष्प वाटिका कॉलोनी निवासी लक्ष्मी शर्मा अक्टूबर 2022 में पेट दर्द बेचैनी और अन्य परेशानियों के चलते जयपुर स्थित भगवान महावीर कैंसर अस्पताल पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें दूसरे केन्द्र से जांच कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में कैंसर की आशंका सामने आने पर चिकित्सक ने दोबारा जांच कराए बिना उपचार शुरू कर दिया और लगातार कीमोथैरेपी दी।

95 लाख की मांग, 23.36 लाख मंजूर

महिला ने 15 लाख रुपए उपचार खर्च और 80 लाख रुपए मानसिक शारीरिक व आर्थिक क्षति के लिए कुल 95 लाख रुपए तथा 21 हजार रुपए मुकदमा खर्च मांगा था। अस्पताल और चिकित्सकों ने लापरवाही से इनकार करते हुए बताया कि अस्पताल को केवल 29 हजार 750 रुपए का भुगतान किया गया था। अदालत ने 15 लाख के उपचार खर्च का दावा पर्याप्त बिल नहीं होने से स्वीकार नहीं किया। हालांकि 3 लाख 36 हजार 774 रुपए के बिल प्रस्तुत किए गए थे। अदालत ने मानसिक संताप शारीरिक कष्ट और आर्थिक क्षति के लिए 20 लाख रुपए तथा उपचार बिलों के 3 लाख 36 हजार 774 रुपए मिलाकर कुल 23 लाख 36 हजार 774 रुपए देने के आदेश दिए।

मुंबई में खुला बीमारी का राजउपचार के बाद भी आराम नहीं मिलने पर परिजन जनवरी 2023 में लक्ष्मी को मुंबई के टाटा स्मारक अस्पताल ले गए। वहां जांच में कैंसर की बजाय तपेदिक निकली। वृंदावन के श्री ब्रज सेवा समिति तपेदिक चिकित्सालय में भी इसकी पुष्टि हुई। तपेदिक का उपचार शुरू होने के बाद स्वास्थ्य में सुधार आया। अदालत ने माना कि गलत निष्कर्ष के कारण महिला को अनावश्यक रूप से गंभीर उपचार से गुजरना पड़ा और शारीरिक व मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

127 views