Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

Popular

PM नरेंद्र मोदी पर युवती ने की आपत्तिजनक टिप्पणी (गुंडा बोला), वायरल वीडियो के बाद मयूरी पुरोहित ने कहा- मैं माफी नहीं मांगूंगी

बता दें कि मयूरी पुरोहित मूल रूप से विसावदर की रहने वाली हैं और फिलहाल राजकोट में रहती हैं। मयूरी बिजनस वूमन हैं और कार्य के सिलसिले में लंदन गईं थीं। कुछ दिन पहले दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए कांग्रेस के महिला सम्मेलन में भी वह शामिल हुई थीं। मयूरी ने हाल ही में राजकोट महानगरपालिका चुनाव में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार नयनाबा जडेजा के लिए प्रचार भी किया था। उनकी मां किरणबेन पुरोहित विसावदर नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह तीन बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर पार्षद भी रही थीं। उनके पिता पुरोहित विसावदर ब्रह्म समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 11, 2026 09:30 PM • Updated: Oct 09, 2026 • 162 views

Share
PM नरेंद्र मोदी पर युवती ने की आपत्तिजनक टिप्पणी (गुंडा बोला), वायरल वीडियो के बाद मयूरी पुरोहित ने कहा- मैं माफी नहीं मांगूंगी 162 views

PM नरेंद्र मोदी को युवती ने गुंडा बोला, वायरल वीडियो के बाद मयूरी पुरोहित ने कहा- मैं माफी नहीं मांगूंगी

VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES

Mayuri Purohit: मयूरी पुरोहित लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मयूरी ने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी और मुस्लिम बताकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

राजकोट। लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद राजकोट की मयूरी पुरोहित विवादों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। मयूरी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें पाकिस्तानी और मुस्लिम बताकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मयूरी की पहचान को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें पाकिस्तान से जुड़ा बताया, जबकि मयूरी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है।

मयूरी ने उठाया सवाल

 पीएम मोदी को ‘गुंडा’ कहने के सवाल पर मयूरी ने कहा कि उन्होंने कोई गाली या अपशब्द नहीं कहा, बल्कि सरकार के रवैये को लेकर ‘गुंडा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनका कहना है कि सरकार ने छात्रों के साथ मारपीट की और छात्राओं के कपड़े फाड़े गए। इन घटनाओं के वीडियो देखकर वह कई बार रोई हैं। मयूरी ने कहा कि छात्रों के साथ ऐसी कार्रवाई को वह गुंडागर्दी मानती हैं, इसलिए उन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘गुंडा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। माफी मांगने के सवाल पर मयूरी ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगी। उनका कहना है कि उनका बयान गुस्से में दिया गया था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई नेताओं को अलग-अलग नामों से संबोधित किया है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती

लंदन में कार्यक्रम के दौरान टिप्पणी का वीडियो वायरल

मयूरी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसे 26 जुलाई 2026 को लंदन में हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मयूरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ लोग उन्हें पाकिस्तानी मुस्लिम बताकर मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजकोट की रहने वाली हैं मयूरीबता दें कि मयूरी पुरोहित मूल रूप से विसावदर की रहने वाली हैं और फिलहाल राजकोट में रहती हैं। मयूरी बिजनस वूमन हैं और कार्य के सिलसिले में लंदन गईं थीं। कुछ दिन पहले दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए कांग्रेस के महिला सम्मेलन में भी वह शामिल हुई थीं। मयूरी ने हाल ही में राजकोट महानगरपालिका चुनाव में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार नयनाबा जडेजा के लिए प्रचार भी किया था। उनकी मां किरणबेन पुरोहित विसावदर नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह तीन बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर पार्षद भी रही थीं। उनके पिता पुरोहित विसावदर ब्रह्म समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।

Tags:
162 views