Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
Popular / November 25, 2026

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST
PODCAST / October 8, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST
EDITOR'S OPINION / November 20, 2026

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
BEST WOMAN / November 25, 2026

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’

Popular

Bharatpur पुलिस कटघरे में: Rajasthan: पुलिस को ‘मंथली’ नहीं देने पर जेब में कट्टा रखकर फंसाया, कोर्ट के आदेश पर 7 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज.. DAILY INDIATIMES

इस मामले के सामने आने के बाद डीएसटी की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया है कि टीम में लंबे समय से तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। हालांकि, इन पुराने आरोपों और मौजूदा मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

A

By Editorial Desk

Published: Sep 12, 2026 11:09 PM • Updated: Nov 23, 2026 • 178 views

Share
Bharatpur पुलिस कटघरे में: Rajasthan: पुलिस को ‘मंथली’ नहीं देने पर जेब में कट्टा रखकर फंसाया, कोर्ट के आदेश पर 7 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज.. DAILY INDIATIMES 178 views

Rajasthan: पुलिस को ‘मंथली’ नहीं देने पर जेब में कट्टा रखकर फंसाया, कोर्ट के आदेश पर 7 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्जभरतपुर में पुलिस को हर महीने 10 हजार रुपए की ‘मंथली’ नहीं देने पर झूठे हथियार के मामले में फंसाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद डीएसटी के पांच पुलिसकर्मियों, एक एएसआई समेत 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

VISHNU AGRAWAL/DAILY INDIATIMES/RAJASTHAN NEWS

भरतपुर। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि हर महीने 10 हजार रुपए की ‘मंथली’ देने से इनकार करने पर 16 वर्षीय किशोर को पुलिसकर्मियों ने पहले कथित तौर पर पीटा और फिर उसकी जेब में देसी कट्टा रखकर अवैध हथियार की बरामदगी का वीडियो बना दिया। किशोर के खिलाफ हथियार का मामला दर्ज होने के बाद परिजन ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर भरतपुर के मथुरा गेट थाने में 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले में डीएसटी के पांच पुलिसकर्मियों, मथुरा गेट थाने के एक एएसआई और एक अन्य पुलिसकर्मी को आरोपी बनाया गया है। आरोप मारपीट, कथित रंगदारी वसूली और नाबालिग को झूठे हथियार के मामले में फंसाने से जुड़े हैं। मामले की जांच अटलबंद थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी को सौंपी गई है।

कारोबार शुरू किया तो मांगी ‘मंथली’

नाबालिग की बुआ ने न्यायालय में दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे ने दिसंबर में भरतपुर में किराये की कारों का कारोबार शुरू किया था। आरोप है कि कारोबार शुरू करने के कुछ समय बाद डीएसटी का कांस्टेबल दशरथ उसके कार्यालय पहुंचा और हर महीने 10 हजार रुपए देने की मांग की।शिकायत के अनुसार, डर के कारण किशोर ने लगातार तीन महीने तक रकम दी। बाद में कारोबार में घाटा होने के कारण उसने काम बंद कर दिया। इसके बावजूद कथित तौर पर पैसों की मांग जारी रही। रकम देने से इनकार करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिसकर्मियों ने किशोर को रास्ते से उठाया

शिकायत के मुताबिक 21 अगस्त की सुबह किशोर अपने दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी से भरतपुर लौट रहा था। रास्ते में कार पंचर होने के कारण वह एक चाय की दुकान पर रुका। इसी दौरान डीएसटी के दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दशरथ के बुलाने की बात कहकर किशोर को अपने साथ ले लिया।परिजन का आरोप है कि उसे डीएसटी कार्यालय ले जाकर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने पट्टों, लात और घूंसों से पीटा। एक पुलिसकर्मी द्वारा उसके पैरों पर खड़े होने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया 

सुनसान जगह ले जाकर जेब में रखा देशी कट्टा

शिकायत में आगे बताया गया कि शाम के समय एएसआई शिवलाल दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोर के चेहरे पर कपड़ा बांधकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां एक पुलिसकर्मी ने थैले से देसी कट्टा निकालकर उसके पैर पर रखा और कथित तौर पर धमकी दी कि पुलिस के मुताबिक वीडियो में बयान नहीं देने पर गोली मार दी जाएगी।इसके बाद आरोप है कि कट्टा किशोर की पैंट में फंसा दिया गया और तलाशी का नाटक करते हुए हथियार बरामदगी का वीडियो बनाया गया। इसी आधार पर 21 अगस्त को उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किए जाने की बात कही गई है।

चोटों के निशान देखकर परिजन पहुंचे कोर्ट

परिजनों को मामले की जानकारी मिलने के बाद वे थाने पहुंचे और किशोर की जमानत कराई। घर पहुंचने पर उसके शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजन ने न्यायालय की शरण ली। एसीजेएम कोर्ट ने मामले में मथुरा गेट थानाधिकारी को तलब करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

मथुरा गेट थानाधिकारी हरलाल मीणा के अनुसार, शिकायत के आधार पर डीएसटी के दशरथ, अंकित, सत्यवीर, हरिओम, अभिमन्यु, एएसआई शिवलाल सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी अटलबंद थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी हैं।

डीएसटी की कार्यशैली पर पहले भी उठे सवालइस मामले के सामने आने के बाद डीएसटी की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया है कि टीम में लंबे समय से तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। हालांकि, इन पुराने आरोपों और मौजूदा मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:
178 views