Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

POLITICS

मैं माफी नहीं मांगूंगा', फायरिंग वाले बयान पर राहुल गांधी कायम, अमित शाह को हटाने की मांग

A

By Editorial Desk

Published: Jul 29, 2026 07:07 PM • Updated: Oct 09, 2026 • 137 views

Share
मैं माफी नहीं मांगूंगा', फायरिंग वाले बयान पर राहुल गांधी कायम, अमित शाह को हटाने की मांग 137 views

मैं माफी नहीं मांगूंगा', फायरिंग वाले बयान पर राहुल गांधी कायम, अमित शाह को हटाने की मांगकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे और आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेने के कारण उन्हें लोकसभा में अपनी बात पूरी रखने नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई और उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने बयान पर 'माफी नहीं मांगेंगे' और गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग पर कायम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित बर्बरता और पैलेट गन के इस्तेमाल की जवाबदेही गृह मंत्री की है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर वह माफी मांग लेते तो उन्हें लोकसभा में बोलने की अनुमति मिल जाती, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे

लोकसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग और पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। इन टिप्पणियों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया और सदन में जोरदार नारेबाजी हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।

माफी मांगता तो बोलने देते'राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सदन में देखा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कई बार बोलने का अवसर मिला, लेकिन उन्हें अपनी बात पूरी रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं माफी मांगता तो मुझे बोलने की इजाजत मिल जाती। मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरे लिए सबसे अहम मुद्दा दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता है। उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।'

अमित शाह को हटाया जाना चाहिए'कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को सीधे निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि पैलेट गन का इस्तेमाल गृह मंत्री की अनुमति के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि या तो गृह मंत्री ने पैलेट गन चलाने का आदेश दिया या फिर उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। राहुल गांधी ने कहा कि दोनों ही स्थिति में अमित शाह को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है, इसलिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Tags:
137 views