Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

ENTERTAINMENT

अमिताभ की समधन को कभी इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं अपनी बहू, सोनिया गांधी की वजह से ये सपना रहा अधूरा

आज राज कपूर के परिवार के कई सदस्य इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि कपूर, राजीव कपूर और ऋतु नंदा का निधन हो चुका है। वहीं नई पीढ़ी में रणबीर कपूर बॉलीवुड में सक्रिय हैं,

A

By Editorial Desk

Published: Jul 14, 2026 02:24 PM • Updated: Oct 06, 2026 • 183 views

Share
अमिताभ की समधन को कभी इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं अपनी बहू, सोनिया गांधी की वजह से ये सपना रहा अधूरा 183 views

अमिताभ की समधन को कभी इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं अपनी बहू, सोनिया गांधी की वजह से ये सपना रहा अधूरा

कहानी उस दौर की है जब इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी यानी राहुल गांधी के पिता शादी के लायक थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तब कपूर परिवार की इस बेटी को अपने घर की बहू बनाना चाहती थीं। हालांकि, सोनिया गांधी की वजह से ये रिश्ता संभव नहीं हो सका और इंदिरा गांधी की ख्वाहिश अधूरी रह गई।

फिल्मी दुनिया और राजनीति का रिश्ता कई बार सिर्फ पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बड़े नेताओं और कलाकारों के बीच गहरी दोस्ती और रिश्तेदारी भी देखने को मिली है। ऐसा ही एक खास रिश्ता देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर के परिवार के बीच था।

बताया जाता है कि इंदिरा गांधी राज कपूर और उनके परिवार का काफी सम्मान करती थीं। यही वजह थी कि उनकी इच्छा थी कि यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए। वह चाहती थीं कि उनके बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतू कपूर से हो।

इंदिरा गांधी का फैसला किसी फिल्मी चमक-दमक या स्टारडम से प्रभावित नहीं

सीनियर जर्नलिस्ट रशीद किदवई ने अपनी किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में इस दिलचस्प किस्से का जिक्र किया है। किताब के मुताबिक, इंदिरा गांधी का फैसला किसी फिल्मी चमक-दमक या स्टारडम से प्रभावित नहीं था। वह सिर्फ कपूर परिवार के प्रति अपने सम्मान और अपनापन की वजह से यह रिश्ता चाहती थीं।

सबसे बड़ी वजह थी राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी

हालांकि, यह इच्छा कभी पूरी नहीं हो सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी। पढ़ाई के दौरान ब्रिटेन में राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया से हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में फरवरी 1968 में शादी कर ली। इस शादी का जश्न दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बड़े समारोह के साथ मनाया गया, जिसमें राजीव के कई दोस्त भी शामिल हुए।

अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदाआज राज कपूर के परिवार के कई सदस्य इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि कपूर, राजीव कपूर और ऋतु नंदा का निधन हो चुका है। वहीं नई पीढ़ी में रणबीर कपूर बॉलीवुड में सक्रिय हैं, जबकि करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी अपनी दमदार फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। यहां ये भी बता दें कि ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई है। इस तरह से ऋतु रिश्ते में अमिताभ बच्चन की समधन हुआ करती थीं।

183 views