Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

EDITOR'S NEWS

प्रयागराज में छात्रों से बोले राहुल गांधीनॉर्मलाइजेशन पेपर लीक से बड़ा घोटाला है',

पब्लिक सेक्टर को सरकार ने बेच दियाराहुल गांधी ने कहा कि आप पढ़ाई करते हो, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं। मैन्युफैक्चरिंग में चीन, बांग्लादेश, वियतनाम दिखेगा, लेकिन भारत नहीं दिखेगा। नोटबंदी जैसे सिस्टम ने मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दिया है। धीरे-धीरे मैन्युफैक्चरिंग बंद हो गई। स्टार्टअप इंडिया में छोटे बिजनेस में बैंक आप जैसे छात्रों को एक रुपया नहीं देंगे, जबकि अंबानी-अडानी को लाखों करोड़ रुपये देंगे, लेकिन आपको नहीं है। सरकारी नौकरी में 150 में से एक युवा सरकारी नौकरी पाता है। 14 लाख युवाओं को 10 साल पहले पब्लिक सेक्टर में नौकरी मिलती थी, आज उसको सरकार ने बेच दिया, इसलिए पब्लिक सेक्टर बंद हो गया है। कारपोरेट सेक्टर भी बंद हो गया। AI से ये भी दरवाजा बंद किया जा रहा है।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 08, 2026 11:32 PM • Updated: Oct 10, 2026 • 161 views

Share
प्रयागराज में छात्रों से बोले राहुल गांधीनॉर्मलाइजेशन पेपर लीक से बड़ा घोटाला है', 161 views

नॉर्मलाइजेशन पेपर लीक से बड़ा घोटाला है', प्रयागराज में छात्रों से बोले राहुल गांधी

यूपी के प्रयागराज में राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया। केपी ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और उन्होंने राहुल गांधी को सुना। मंच पर बुलाकर छात्रों से राहुल गांधी ने बातचीत की।

VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागारज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी से लेकर पेपर लीक तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। छात्रों ने राहुल गांधी को बताया कि अब तक कितने पेपर लीक हुए।

राहुल गांधी ने कहा कि 1000 में से 12 युवाओं को नौकरी मिलती है। आपका डाटा बेचा जाता है। रील और वीडियो बनाए जाने को लेकर कहा कि ये 21वीं सदी का नशा है। रील-वीडियो बनाते रह जाओगे, नौकरी नहीं मिलेगी। ब्लिंकिट जैसी कंपनियों में नौकरी करिए, लेकिन आपको नौकरी नहीं मिल सकती है। उन्होंने एक युवा का वीडियो मंच पर चलाया, जिसमें वह कह रहा है कि आज मैं ब्लिंकिट में 10 घंटे काम करता हूं और फिर पढ़ाई करता हूं। उसके बाद भी पेपर लीक होता है तो दुख होता है। राहुल गांधी ने कहा कि कोई अमीर पर्चा खरीदकर करके गरीबों की मेहनत पर पानी फेर देता है।

राहुल गांधी ने मंच पर दो छात्रों को बुलाया और उनसे बातचीत की। एक छात्र ने बताया कि यूपी एसआई (दरोगा) की 5 सालों में भर्ती आई, उसमें फर्जीवाड़ा हुआ है। यूपी एसआई के अंदर स्कोर कार्ड रिलीज नहीं करते हैं। इससे पता नहीं चलता कि मेरा नंबर कितना है। जनता दरबार और कैबिनेट मंत्री से मिला। उसके बदले में मुझे जेल में डाल दिया गया। नॉर्मलाइजेशन पेपर लीक से बड़ा घोटाला है। इसकी खुली छूट मिली हुई है। 2018 में शिक्षक भर्ती की तैयारी की। आज तक तैयारी कर रहे हैं। सरकार के पास जगह है, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है। 2018 से लेकर आज तक हम लोगों ने कई धरना-प्रदर्शन किए। आज तक सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जितनी भी वैकेंसी आती हैं, उसका कैलेंडर बनाया जाए, क्योंकि परीक्षा का रिजल्ट कई सालों तक नहीं आता है।

कई पेपर लीक हुए हैं- छात्रराहुल गांधी ने कहा कि तीन-चार सरकारी भर्ती की तैयारी करते हो और फिर पेपर लीक हो जाता है। पेपर लीक हुआ तो आपको कैसे लगा, इस पर एक अन्य छात्र ने कहा कि आप उस 10 बाई 10 के कमरे में बैठकर सोचिए, कैसा लगेगा। उत्तर प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। 2017 दरोगा, यूपी कॉन्स्टेबल 2018, 2022 लेखपाल पेपर लीक समेत कई भर्तियों का पेपर लीक हुआ है।

161 views