Popular

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस
NATIONAL NEWS / October 3, 2026

पंजाब से सनसनी खेज खबर:अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुुलिस

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक
Popular / October 5, 2026

सबसे बड़ी खबर: ज्ञानेश कुमार बेनकाब, तत्काल इस्तीफा दें', जस्टिस उज्जवल भुइयां की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की दो टूक

EDITOR'S NEWS

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

A

By Editorial Desk

Published: Jul 30, 2026 04:29 PM • Updated: Oct 10, 2026 • 506 views

Share
Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला 506 views

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमलाAnti Paper Leak Bill: राज्यसभा में डॉ. जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पेश किया, जिस पर चर्चा के लिए सात घंटे निर्धारित किए गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मजबूत कानून लाने में दो साल की देरी की और अब यह कदम छात्रों के हित में नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव और अपनी कुर्सी बचाने के लिए उठाया गया है।

VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES

राज्यसभा में डॉ. जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पेश किया। इस बिल पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय दिया गया है। वहीं, इस बिल पर चर्चा करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी बातें रखी।उन्होंने परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को सुधारने और मजबूत कानून बनाने में दो साल की देरी की और अब यह कदम छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव और अपनी कुर्सी बचाने के लिए उठाया गया है।

देश के लाखों छात्रों और उनके परिवार हुए परेशान: खरगे

राज्यसभा में चर्चा के दौरान खरगे ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने देश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों को परेशान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाता रहा, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया

पेपर लीक को लेकर सरकार ने कोई गंभीर पहल नहीं की: खरगे

खरगे ने कहा कि विपक्ष लगातार सरकार से परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने की मांग करता रहा, लेकिन सरकार ने 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान इस पर कार्रवाई नहीं की क्योंकि उसे राजनीतिक नुकसान का डर था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं और पेपर लीक का मुद्दा उठाते रहे, लेकिन सरकार ने तब कोई गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार जिस कानून में अब संशोधन कर रही है, वह पहले जल्दबाजी में बनाया गया था और आज भी अधूरा है। खरगे के मुताबिक, मौजूदा व्यवस्था में पेपर लीक रोकने के पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो महीनों की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया।

ये काम दो साल पहले क्यों नहीं किया: खरगे

खरगे ने सवाल उठाए कि आपने ये काम दो साल पहले क्यों नहीं किया। क्यों की तब आपको राजनीती करनी थी लोक सभा चुनाव सामने थे। उस समय राहुल जी लगातार ये मुद्दा उठा रहे थे और आपको तब क्रेडिट नहीं मिलता।

उन्होंने आगे कहा,"उस समय परीक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्दबाजी में ये कानून लाए, जिसको अब सुधार रहे हैं। पेपर लीक होने से रोकने की व्यवस्था इसमें नहीं है। पिछले 2 महीने की घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है। विपक्ष ने उनकी आवाज सड़क से संसद तक उठाई। सरकार को घुटने ठेकने पड़े।

पीएम मोदी ने अपनी कुर्सी के लिए ये सब किया'

खरगे ने कहा, "देश के युवा को मुबारकबाद देता हूं उनका संघर्ष रंग लाया शिक्षा मंत्री को हटाना पड़ा। सरकार को ये पता चलगया की आगे कुछ और होगा तो कुर्सी चली जायेगा, जो डिमांड था उसको माना गया। ये खुद को बचने के लिए कानून लाया गया। खरगे ने कहा, "छात्रों का संघर्ष रंग लाया। सरकार को झुकना पड़ा। युवाओं की ताकत देखना पड़ा। सरकार को मालूम हुआ। अगर कुछ खींचतान करेंगे तो कुर्सी चली जाएगी। कुर्सी बचाने के लिए ये काम किया। ना कि छात्रों की समस्याओं को समझाने के लिए।"

506 views