Daily India Times

Spread the love

VIJAY KUMAR/JOURNALIST/CRICKET NEWS/DAILY INDIATIMES

भारत ने महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया पहली बार विश्व कप चैंपियन बनी. डीवााई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 97 रन की पारी खेली जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन का योगदान दिया. ओपनर स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाई.

भारत ने महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया. महिला टीम ने पहली बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की. भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया.  टीम इंडिया की जीत में शेफाली वर्मा ने अहम रोल निभाया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वो कर दिखाया जो महिला क्रिकेट में आजतक किसी कप्तान ने नहीं किया था. भारत की ओर से रखे गए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉरा वुल्वार्डट के शतक के बावजूद फाइनल मुकाबला हार गई. अफ्रीकी टीम ने 45.3 ओवर में 246 रन पर ढेर हो गई.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वुल्वार्डट ने सबसे अधिक 101 रन बनाए. लौरा ने 98 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि एनी डर्कसन ने 35 रन बनाए. सुने लुस 25 रन बनाकर आउट हुईं. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए जबकि शेफाली वर्मा ने दो विकेट लिए

इससे पहले, चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 गेंद में 58 रन) की अर्धशतकीय पारियों के साथ रिचा घोष की तेज तर्रार बल्लेबाजी (24 गेंद में 34 रन) के बूते भारत ने 7 विकेट पर 298 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर शेफाली ने स्मृति मंधाना (58 गेंद में 45 रन) के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय (106 गेंद में 104 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (37 गेंद में 24 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 62 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई

शेफाली ने 21वें ओवर में जीवनदान का उठाया फायदाचार जुलाई 2022 को श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन की पारी खेलने वाली शेफाली ने 21वें ओवर में सुने लुस की गेंद पर ऐनेक बॉश से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए वनडे की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए. भारतीय टीम 26वें ओवर के बाद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही जिससे टीम शानदार शुरुआत के बावजूद रन गति को तेज करने में नाकाम रही. दीप्ति शर्मा इस दौरान वनडे विश्व कप में 15 विकेट और 200 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि रिचा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और दो छक्के जड़े.

आयोबोंगा खाका ने 3 विकेट लिएदक्षिण अफ्रीका के लिए आयोबोंगा खाका सबसे सफल गेंदबाज रही. उन्होंने 58 रन देकर तीन विकेट लिए. शेफाली और मंधाना ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. स्मृति ने मारिजान काप के पहले ओवर में खेल परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की कोशिश की तो वहीं शेफाली ने दूसरे ओवर में अपनी पारी का आगाज आयोबोंगा खाका की गेंद पर चौके साथ किया. मंधाना ने काप की गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में कट कर शानदार चौका लगाया. शेफाली ने काप तो वहीं मंधाना ने खाका के खिलाफ छठे ओवर में लगातार दो कलात्मक चौके लगाकर अपनी शानदार लय को जारी रखा.

लौरा वोल्वार्ड्ट के गेंदबाज असरहीन रहेदक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने तेज गेंदबाजों के असरहीन दिखने के बाद आठवें ओवर में स्पिन का सहारा लेते हुए नोनकुलुलेको म्लाबा (47 रन पर एक विकेट) को गेंद थमाई लेकिन शेफाली ने उनका स्वागत भी चौके से किया. भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन के साथ इस विश्व कप में पावरप्ले का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. पावरप्ले के बाद भारत की रनगति पर थोड़ा अंकुश लगा लेकिन नाडिन डि क्लार्क (52 रन पर एक विकेट) की गेंद पर शेफाली ने अपनी पारी का पहला छक्का जड़ दबाव कम किया

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *