POOJA CHAUDHARY/JOURNALIST/JAIPUR NEWS/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

जयपुर में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी पर कैब राइड ले रही छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर गई और सिर बस के पहिए के नीचे आ गया।
जयपुर। पृथ्वीराज मार्ग स्थित सेंट्रल पार्क गेट नंबर चार के पास सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी पर कैब राइड ले रही छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर गई और सिर बस के पहिए के नीचे आ गया।हादसे में आदर्श नगर, अशोक चौक निवासी 23 वर्षीय तनवी चांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। तनवी कनोडिया कॉलेज में एमए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और सहपाठी के साथ सेंट्रल पार्क जाने के बाद घर लौट रही थी। टक्कर के बाद स्कूटी चालक वाहन लेकर भाग गया, जबकि बस चालक ने भी बस नहीं रोकी और उसे तेजी से भगा दिया।
घर लौट रही थी छात्रागोविंद मार्ग स्थित बर्फखाना चौराहा के पास बस को सड़क किनारे खड़ा कर चालक बस की चाबी लेकर फरार हो गया। बस में यात्री मौजूद थे, लेकिन कोई भी चालक को पकड़ नहीं सका। राहगीरों ने लहूलुहान छात्रा को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बैग में मिली कॉलेज की रसीद और मोबाइल से उसकी पहचान हुई।

VISHNUU AGARWWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की दीवार गिर गई। हादसे के समय कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए।हादसे की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे दो लोगों (मकान मालिक और एक मजदूर) को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मकान मालिक को मृत घोषित कर दिया गया

जानकारी के अनुसार सुभाष चौक के पन्नी गरान मोहल्ले में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इस दौरान दोपहर को अचानक बिल्डिंग की दीवार गिर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
थानाधिकारी किशन कुमार यादव ने बताया कि हादसे की वजह प्रारंभिक रूप से निर्माण कार्य में लापरवाही लग रही है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है। सिविल डिफेंस की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।


